facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वैश्विक चुनौतियों के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था मजबूत, आर्थिक वृद्धि बढ़ रही, महंगाई घट रही: RBI गवर्नर दास

Advertisement

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास (Shakti Kant Das) ने कहा कि इस साल रिजर्व बैंक का फोकस महंगाई को घटाने पर रहेगा।

Last Updated- February 08, 2024 | 10:36 AM IST
RBI Guv Shaktikanta Das

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गुरुवार को अपनी द्विमासिक मॉनेटरी पॉलिसी बैठक के नतीजों का ऐलान करते हुए रेपो रेट (Repo Rate) को एक बार 6.25 प्रतिशत पर बरकरार रखा है। यह लगातार छठी बार है जब रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है।

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास (Shakti Kant Das) ने कहा कि इस साल रिजर्व बैंक का फोकस महंगाई को घटाने पर रहेगा। उन्होंने कहा कि एमपीसी मुद्रास्फीति को चार प्रतिशत के लक्ष्य पर रखने को प्रतिबद्ध है।

गवर्नर ने एमपीसी बैठक के नतीजों का ऐलान करते कहा कि मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने मुद्रास्फीति को काबू में रखने और आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए उदार रुख को वापस लेने का रुख बरकरार रखा है।

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा की घोषणा करते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर अनिश्चतता के बीच देश की अर्थव्यवस्था मजबूती दिखा रही है, एक तरफ आर्थिक वृद्धि बढ़ रही है, दूसरी ओर मुद्रास्फीति में कमी आई है।

GDP के 2024-25 में 7% की ग्रोथ रेट से बढ़ने के अनुमान

साथ ही अगले वित्त वर्ष 2024-25 के लिए वृद्धि दर का अनुमान सात प्रतिशत रखा है। इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष में खुदरा मुद्रास्फीति के 5.4 प्रतिशत पर रहने का अनुमान है।

मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की मंगलवार से शुरू हुई तीन दिन की बैठक में किये गये निर्णय की जानकारी देते हुए आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, ‘‘एमपीसी ने परिस्थितियों पर गौर करने के बाद रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर कायम रखने का फैसला किया।’’

दास ने कहा, ‘‘वैश्विक चुनौतियों के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है। एक तरफ आर्थिक वृद्धि बढ़ रही है, वहीं महंगाई कम हो रही है। हमारी बुनियाद सृदृढ़ है।’’

Advertisement
First Published - February 8, 2024 | 10:36 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement