facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

CRR में कटौती के बावजूद बैंकिंग सिस्टम में लि​क्विडिटी डेफिसिट 2 लाख करोड़ रुपये के पार

Advertisement

ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सोमवार को सिस्टम में 2.05 लाख करोड़ रुपये डाले। पिछले सप्ताह दो मौकों पर नकदी की कमी 2 लाख करोड़ रुपये को पार कर गई।

Last Updated- January 01, 2025 | 9:08 AM IST
Indian Rupee
Representational Image

बैंकिंग सिस्टम में लि​क्विडिटी डेफिसिट सोमवार को एक बार फिर 2 लाख करोड़ रुपये के पार चली गई। बीते 28 दिसंबर को कैश रिजर्व रेश्यो (CRR) में कटौती की दूसरी किस्त लागू हो गई। इसके बावजूद लि​क्विडिटी की कमी बनी हुई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सोमवार को सिस्टम में 2.05 लाख करोड़ रुपये डाले। पिछले सप्ताह दो मौकों पर नकदी की कमी 2 लाख करोड़ रुपये को पार कर गई।

जना स्मॉल फाइनेंस बैंक के ट्रेजरी और कैपिटल मार्केट्स हेड गोपाल त्रिपाठी का कहना है, “लि​क्वि​डिटी में कमी की मुख्य वजह तीन वजहें हैं। एडवांस टैक्स आउटफ्लो, त्योहारी खर्च और शायद विदेशी मुद्रा बाजार में अस्थिरता को रोकने के लिए केंद्रीय बैंक का हस्तक्षेप।”

दिसंबर की मौद्रिक नीति समीक्षा में, RBI ने बैंकों के लिए सीआरआर आवश्यकता को 50 बेसिस प्वाइंट से घटाकर नेट डिमांड और टाइम लायबिलिटी का 4 फीसदी तक कर दिया। यह कटौती 14 दिसंबर और 28 दिसंबर से शुरू होने वाले पखवाड़े से 25 आधार अंकों के दो बराबर किस्तों में लागू होगा। सीआरआर में इस कटौती से बैंकिंग प्रणाली में लगभग 1.16 लाख करोड़ रुपये की लि​क्विडिटी जारी हुई।

लि​क्विडिटी घटने की बड़ी वजह

विदेशी मुद्रा बाजार में दखल लि​क्विडिटी में कमी का एक मुख्य कारण है क्योंकि केंद्रीय बैंक भारतीय करेंसी के अवमूल्यन को रोकने के लिए डॉलर बेचता है। दिसंबर में कई कारोबारी सत्रों में रुपया नए निचले स्तर पर पहुंच गया है, मंगलवार को यह 85.61 प्रति डॉलर के नए निचले स्तर पर बंद हुआ।

त्रिपाठी ने कहा, “सैलरी पेमेंट जैसे अन्य इनफ्लो के चलते जनवरी में लि​क्विडिटी की स्थिति में सुधार होने जा रहा है। जनवरी के पहले सप्ताह में नकदी की स्थिति में सुधार होने की संभावना है।”

Advertisement
First Published - January 1, 2025 | 9:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement