facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

डिजिटल मुद्रा का होगा आसान इस्तेमाल, CBDC QR कोड को जोड़ा जाएगा UPI के साथ

Advertisement
Last Updated- June 08, 2023 | 11:03 PM IST
CBDC QR codes likely to be interoperable with UPI

केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (CBDC) और यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के आपसी संबंध पर ​स्थिति स्पष्ट करते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गुरुवार को कहा कि सीबीडीसी क्यूआर कोड को यूपीआई व्यवस्था के साथ जोड़ा जाएगा। यूपीआई को देश में एक सफल भुगतान प्रणाली के तौर पर पहले से ही जाना जाता है।

गुरुवार को मौद्रिक नीति समीक्षा के बाद एक संवाददाता सम्मेलन को संबो​धित करते हुए डिप्टी गवर्नर टी रबि शंकर ने कहा कि केंद्रीय बैंक का मकसद जून के अंत तक सीबीडीसी यानी ई-रुपी ग्राहकों की संख्या 10 लाख पर पहुंचाना है। शंकर ने कहा, ‘जून के अंत तक 10 लाख ग्राहक जोड़ने की योजना है। दूसरी बात, हम क्यूआर कोड को यूपीआई के साथ अंतर-संचालित करने की योजना बना रहे हैं।’

यूपीआई एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो डिजिटल लेनदेन के लिए बैंकिंग सौदे आसान बनाता है, जिसमें लाभार्थी डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल वॉलेट के जरिये भुगतान करने में सक्षम होंगे। दूसरी तरफ, सीबीडीसी में लाभार्थी डिजिटल मुद्रा निकाल सकता है और इसे मोबाइल पर अपने वॉलेट में रख सकता है। जब आप किसी दुकान या अन्य जगह पर भुगतान करते हैं तो यह एक वॉलेट से दूसरे में चला जाएगा। वहीं बैंक की मध्यस्थता की जरूरत नहीं है। यूपीआई के मामले के विपरीत, सीबीडीसी के मामले में रकम दो निजी इकाइयों, लोगों या व्यवसायियों के बीच पहुंचती है।

शंकर ने कहा कि केंद्रीय बैंक ने सीबीडीसी की आ​धिकारिक पेशकश के लिए कोई खास तारीख तय नहीं की है। पिछले साल यह 1 नवंबर थी, जब आरबीआई ने ​होलसेल सेगमेंट के लिए डिजिटल रुपये की पेशकश की थी। इसके बाद 1 दिसंबर को रिटेल डिजिटल रुपये के लिए पहला परीक्षण किया गया। शंकर ने कहा, ‘हमने अभी इसे पेश करने के लिए कोई तारीख निर्धारित नहीं की है। इस पर जल्दबाजी नहीं की जाएगी, जिससे कि हम इसके प्रभाव का आकलन कर सकें।’

सीबीडीसी का परीक्षण चार शहरों – मुंबई, नई दिल्ली, बेंगलूरु और भुवनेश्वर में ग्राहकों और व्यवसायियों के साथ किया गया था। बाद में, धीरे धीरे इसे अहमदाबाद, चंडीगढ़, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंदौर, को​च्चि, लखनऊ, पटना और ​शिमला जैसे शहरों में किया गया। हालांकि परीक्षण के शुरुआती चरण में, सिर्फ भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, येस बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ही सीबीडीसी का हिस्सा थे, बाद में बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक भी इसमें शामिल हुए।

Advertisement
First Published - June 8, 2023 | 11:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement