facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Direct Tax Collection 22% बढ़कर 9.57 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा, बजट अनुमान का 52.5% रहा

Advertisement

चालू वित्त वर्ष में 9 अक्टूबर तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह (रिफंड समायोजित करने के बाद) 21.8 प्रतिशत बढ़कर 9.57 लाख करोड़ रुपये हो गया।

Last Updated- October 10, 2023 | 9:58 PM IST
बजट में आ सकती है ई-बैंक गारंटी, टैक्स चोरी पर लगाम लगाने पर नजर, E-bank guarantee may come in the budget, eye on curbing tax evasion

Direct Tax Collection: चालू वित्त वर्ष में प्रत्यक्ष कर संग्रह पूरे वर्ष के बजट अनुमान 18.23 लाख करोड़ रुपये को पार कर सकता है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अध्यक्ष नितिन गुप्ता ने यह जानकारी दी।

चालू वित्त वर्ष में 9 अक्टूबर तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह (रिफंड समायोजित करने के बाद) 21.8 प्रतिशत बढ़कर 9.57 लाख करोड़ रुपये हो गया। उक्त अवधि के दौरान करदाताओं को 1.5 लाख करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए गए हैं।

कंपनी कर संग्रह सुस्त रहने के बावजूद आंकड़ों पर कोई असर नहीं हुआ है। सीबीडीटी अध्यक्ष ने कहा कि रियायती कंपनी कर प्रणाली प्रभाव में आने के बाद कंपनी कर संग्रह कम रहा है। गुप्ता ने कहा कि आगे भी इसमें औसत रफ्तार से इजाफा होता रहेगा। यह नई प्रणाली वित्त वर्ष 2020 में शुरू हुई थी।

Also read: PE Investment जुलाई-सितंबर तिमाही में 65% घटकर 1.81 अरब डॉलर रहा

उन्होंने कहा कि अगर शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो यह पूरे वित्त वर्ष के लिए तय लक्ष्य को भी पार कर जाएगा। गुप्ता ने विशेषकर कंपनी कर में वृद्धि पर कहा कि जब कंपनियों की कर दरें 30 प्रतिशत के बजाय घट कर 22 प्रतिशत और 15 प्रतिशत रह जाएगा यह औसत रफ्तार से ही बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि कंपनियों के मुनाफे का 60 प्रतिशत हिस्सा पिछ्ले साल नई रियायती कर प्रणाली की जद में आ गया था।

प्रत्यक्ष कर वित्त वर्ष 2024

पूरे साल का लक्ष्य : 18.23 लाख करोड़
कुल संग्रह (17.95 फीसदी) बढ़कर 11.07 लाख करोड़
शुद्ध संग्रह (21.82 फीसदी) बढ़कर 9.57 लाख करोड़
रिफंड जारी: 1.5 लाख करोड़

नोट: आंकड़े 1 अप्रैल से 9 अक्टूबर के बीच के हैं।
स्रोत: सीबीडीटी

वर्चुअल क्षेत्रों से संग्रह

ऑनलाइन गेमिंग: 600 करोड़ (वित्त वर्ष 2024 की पहली छमाही में)
वर्चुअल डिजिटल ऐसेट: 105 करोड़ (वित्त वर्ष 2023 में)

Advertisement
First Published - October 10, 2023 | 8:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement