facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tax Collection: चालू वित्त वर्ष में लक्ष्य से ज्यादा रहेगा डॉयरेक्ट टैक्स कलेक्शन- CBDT प्रमुख

Advertisement

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, प्रत्यक्ष कर संग्रह एक अप्रैल से नौ नवंबर के बीच 22 प्रतिशत बढ़कर 10.60 लाख करोड़ रुपये रहा है।

Last Updated- November 15, 2023 | 4:19 PM IST
बजट में आ सकती है ई-बैंक गारंटी, टैक्स चोरी पर लगाम लगाने पर नजर, E-bank guarantee may come in the budget, eye on curbing tax evasion

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के चेयरमैन नितिन गुप्ता ने बुधवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष में प्रत्यक्ष कर संग्रह (direct tax collection) 18.23 लाख करोड़ रुपये के लक्ष्य को पार कर जाएगा।

गुप्ता ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम बजट लक्ष्य से आगे रहेंगे। अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन अच्छा है। 15 दिसंबर तक अग्रिम कर के आंकड़े आने के बाद हम पूरे साल के लिये कर संग्रह को लेकर एक साफ तस्वीर प्राप्त कर सकेंगे।’’

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, प्रत्यक्ष कर संग्रह एक अप्रैल से नौ नवंबर के बीच 22 प्रतिशत बढ़कर 10.60 लाख करोड़ रुपये रहा है।

गुप्ता ने भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में करदाता ‘लाउंज’ के उद्घाटन के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘सकल आधार पर प्रत्यक्ष कर संग्रह 17 से 18 प्रतिशत बढ़ा है। जबकि शुद्ध आधार पर इसमें 22 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। हम साथ-साथ रिफंड भी जारी कर रहे हैं। इसीलिए हमें इसमें कोई संदेह नहीं है कि कर संग्रह अनुमान से अधिक होगा।’’

एक अप्रैल से नौ नवंबर के बीच कुल 1.77 करोड़ रुपये करदाताओं को वापस किए गए हैं। वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में प्रत्यक्ष कर संग्रह 18.23 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया है। यह पिछले वित्त वर्ष के 16.61 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले 9.75 प्रतिशत अधिक है।

Advertisement
First Published - November 15, 2023 | 4:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement