facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Dollar vs Rupee: निवेशकों की पूंजी निकासी से डॉलर के मुकाबले रुपया नरम

Advertisement

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि तेल विपणन कंपनियों और आयातकों की महीने के अखिर में डॉलर की मांग के कारण रुपये में गिरावट आई।

Last Updated- May 31, 2024 | 10:33 PM IST
Rupee and Dollar

Dollar vs Rupee: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया आज अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 20 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ 83.49 प्रति डॉलर (अस्थायी आंकड़ा) पर बंद हुआ। देसी शेयर बाजार में उतार चढ़ाव और विदेशी संस्थागत निवेशकों की निर्बाध पूंजी निकासी के बीच रुपये में गिरावट आई।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि महीने के अंत में तेल विपणन कंपनियों की डॉलर मांग बढ़ने से भी रुपये पर दबाव बढ़ा। मगर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण इसे कुछ सहारा मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.25 प्रति डॉलर पर खुला।

कारोबार के दौरान यह 83.23 तक चढ़ा और 83.49 तक लुढ़का। दिन के अंत में यह 20 पैसे लुढ़ककर 83.49 प्रति डॉलर (अस्थायी आंकड़ा) पर बंद हुआ। रुपया पिछले कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले 11 पैसे की तेजी के साथ 83.29 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि तेल विपणन कंपनियों और आयातकों की महीने के अखिर में डॉलर की मांग के कारण रुपये में गिरावट आई।

उन्होंने कहा, ‘चुनाव परिणामों को लेकर अनिश्चितता के बीच घरेलू बाजारों में उतार-चढ़ाव भी रुपये पर दबाव डाल सकता है। मगर वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख से रुपये को कुछ सहारा मिल सकता है।’

Advertisement
First Published - May 31, 2024 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement