facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Dollar Vs Rupee: डॉलर में गिरावट के बाद भी रुपया कमजोर

Advertisement

रुपया शुक्रवार को 82.17 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जबकि गुरुवार को यह 82.07 पर था।

Last Updated- July 14, 2023 | 11:48 PM IST
Dollar vs Rupee

शुक्रवार को डॉलर सूचकांक (Dollar Index) गिरकर 100 से नीचे पहुंचने के बावजूद रुपया 10 पैसे तक गिर गया, क्योंकि आरबीआई (RBI) ने अपना भंडार दुरुस्त करने के प्रयास में डॉलर खरीदारी पर जोर दिया।

डीलरों का कहना है कि इसके अलावा आयातकों ने तेल कंपनियों के लिए डॉलर खरीदे, जिससे रुपये पर दबाव बढ़ गया। डॉलर सूचकांक ने 13 अप्रैल 2022 के बाद 100 का स्तर पार किया है, जो 15 महीने का निचला स्तर है।

डॉलर सूचकांक 6 प्रमुख मुद्राओं के खिलाफ अमेरिकी डॉलर के प्रदर्शन का मापक है। रुपया शुक्रवार को 82.17 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जबकि गुरुवार को यह 82.07 पर था।

फिनरेक्स ट्रेजरी एडवायजर्स में ट्रेजरी प्रमुख अनिल कुमार भंसाली ने कहा, ‘अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया 81.93 के ऊंचे स्तर पर खुला था, लेकिन बाद में इसमें बिकवाली हुई, क्योंकि आरबीआई ने डॉलर खरीदारी पर जोर दिया।

एशियाई मुद्राओं में तेजी बनी रही और तेल को छोड़कर रुपये के लिए सभी कारक सकारात्मक हैं।’

81.90 से 82.50 के बीच बना रह सकता है रुपया

अनुमान से कम अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़े की वजह से डॉलर सूचकांक में कमजोरी आई, जिससे निवेशकों में इस धारणा को बढ़ावा मिला है कि वर्ष के लिए ब्याज दर वृद्धि की आशंका कम रहेगी।

कमजोर उत्पादक और उपभोक्ता मुद्रास्फीति के आंकड़े से इस धारणा को बढ़ावा मिला है कि फेडरल रिजर्व अपने ब्याज दर वृद्धि चक्र के चरम पर है। इससे संकेत मिलता है कि जुलाई में संभावित दर वृद्धि मौजूदा चक्र में आखिरी हो सकती है।

रुपया आगामी सप्ताह में डॉलर सूचकांक में कमजोरी की वजह से 81.90 से 82.50 के बीच बना रह सकता है।

Advertisement
First Published - July 14, 2023 | 10:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement