facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तैयार Steel की घरेलू मांग इस साल आठ फीसदी बढ़ेगी-ICRA

Advertisement
Last Updated- December 21, 2022 | 6:48 PM IST
Tata Steel

देश में तैयार इस्पात (Steel) की मांग इस साल 2021 की तुलना में आठ फीसदी बढ़ेगी। रेटिंग एजेंसी इक्रा (ICRA) ने यह अनुमान लगाया है। इक्रा की बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार की बुनियादी ढांचा की अगुवाई वाले वृद्धि मॉडल के चलते चालू वित्त वर्ष के पहले आठ माह में तैयार इस्पात की मांग दो अंकीय यानी 11.9 फीसदी बढ़ी है।

इक्रा ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में तैयार इस्पात की मांग आठ फीसदी बढ़ेगी। 2022-23 में इसमें 7-8 फीसदी की वृद्धि होगी। रिपोर्ट में कहा गया है, हालांकि घरेलू इस्पात कंपनियों के लिए आगे का रास्ता आसान नहीं है। ऊंची मुद्रास्फीति और ऊर्जा के ऊंचे दाम के साथ ब्याज दरों में बढ़ोतरी की वजह से बाहरी वातावरण बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है।

यह भी पढ़े: SBI देगा रुपये में विदेशी व्यापार की सुविधा

‘अगली कुछ तिमाहियों के दौरान आर्थिक गतिविधियां सुस्त रहने की आशंका है। ऐसे में 2023-24 में घरेलू इस्पात की मांग में मामूली छह से सात फीसदी की वृद्धि का अनुमान है।’ इक्रा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं समूह प्रमुख – कॉरपोरेट क्षेत्र रेटिंग्स जयंत रॉय ने कहा कि आगे चलकर विस्तार योजनाओं को पूरा करने के लिए बाहरी वित्त पर निर्भरता बढ़ेगी।

Advertisement
First Published - December 21, 2022 | 6:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement