facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अर्थव्यवस्था में पर्यटन के योगदान को बढ़ाने के लिए मसौदा नीति तैयार की गई : जी किशन रेड्डी

रेड्डी ने कहा कि पर्यटन मंत्रालय पर्यटन क्षेत्र के समक्ष नया दृष्टिकोण रखने के लिए राज्य सरकारों से बातचीत के वास्ते समय-समय पर वहां के पर्यटन मंत्रियों के साथ सम्मेलन करता है

Last Updated- December 04, 2023 | 6:44 PM IST
India received 6.19 million foreign tourists in 2022, up from 1.52 million in 2021: Tourism Minister

पर्यटन मंत्रालय ने संबंधित हितधारकों के परामर्श से राष्ट्रीय पर्यटन नीति, 2023 का एक मसौदा तैयार किया है, जिसका उद्देश्य यात्रा, प्रवास और व्यय बढ़ाकर भारतीय अर्थव्यवस्था में पर्यटन के योगदान को बढ़ाना और भारत को साल भर यात्रा के अनुकूल एक पर्यटन केंद्र बनाना है। यह जानकारी केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में सोमवार को दी।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्यटन नीति, 2023 के मसौदे का एक और रणनीतिक उद्देश्य पर्यटन क्षेत्र में रोजगार और उद्यमशीलता के अवसर पैदा करना और कुशल कामगारों की आपूर्ति सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ावा देना तथा निजी क्षेत्र से निवेश आकर्षित करना भी इसका उद्देश्य है।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में रेड्डी ने कहा कि पर्यटन मंत्रालय पर्यटन क्षेत्र के समक्ष नया दृष्टिकोण रखने के लिए राज्य सरकारों से बातचीत के वास्ते समय-समय पर वहां के पर्यटन मंत्रियों के साथ सम्मेलन और बैठकें आयोजित करता है।

First Published - December 4, 2023 | 6:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट