facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शीतकालीन सत्र: अनुपूरक बजट के दौरान CM योगी ने दिया बयान, कहा- रेवेन्यू सरप्लस वाला राज्य बना उत्तर प्रदेश

Advertisement

सरकार पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि कानपुर, नोयडा, आगरा, लखनऊ सब जगह मेट्रो समाजवादियों की देन है। मनमोहन के समय की केंद्र सरकार ने मेट्रो दिया था।

Last Updated- December 01, 2023 | 6:35 PM IST
Uproar budget session of UP Assembly begins; Issues ranging from Mahakumbh stampede, Sambal violence to illegal Indian immigrants were raised UP विधानसभा का हंगामेदार बजट सत्र शुरू; महाकुंभ की भगदड़, संभल हिंसा से लेकर अवैध भारतीय प्रवासियों तक का मुद्दा उठा

उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को सदन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के पहले यहां के युवाओं के सामने पहचान का संकट था पर उसके बाद डबल इंजन की सरकार में प्रगति दिख रही है। उन्होंने कहा कि आज यूपी के बारे में लोगों की भावनाएं बदली हैं और लोग इस राज्य को सम्मान की नजर से देखते हैं। मुख्यमंत्री अनुपूरक बजट पर हो रही चर्चा का जवाब दे रहे थे।

इससे पहले अनुपूरक बजट पर बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने इसके औचित्य पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा कि पिछले बजट का 63 फीसदी पैसा खर्च नहीं हुआ है तो फिर इस अनुपूरक बजट की क्या जरूरत है।

यादव ने कहा कि सरकार ने कहा था कि एक ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाएंगे पर धरातल पर कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने स्मार्ट सिटी का सपना दिखाया पर अनुपूरक बजट में उसकी कोई जगह नहीं है।

सरकार पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि कानपुर, नोयडा, आगरा, लखनऊ सब जगह मेट्रो समाजवादियों की देन है। मनमोहन के समय की केंद्र सरकार ने मेट्रो दिया था। लखनऊ में आज भी मेट्रों जहां तक सपा सरकार में बनी थी वहीं तक जाती है।

मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि गोरखपुर में मेट्रो नहीं बन पा रहा है तो नाला ही बनवा दें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि गोरखपुर मेट्रो में लोग कब बैठेंगे।

मुख्यमंत्री योगी ने अपने संबोधन में नेता प्रतिपक्ष का होमवर्क बेहतर न होने की बात कहते हुए प्रदेश की आर्थिक प्रगति को लेकर आंकड़े पेश किए। उन्होंने कहा कि राज्य को लेकर लोगों का परसेप्शन बदला है और सरकार वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी को लेकर प्रतिबद्धता से काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि बीते साढ़े छह सालों में आर्थिक मोर्चे पर शानदार काम हुआ है। जहां 2016-17 में सकेलू राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) 13 लाख करोड़ रुपये थी वहीं 2023-24 में यह 24.50 लाख करोड़ हो गयी है। प्रति व्यक्ति आय में बीते सात सालों में दोगुना का इजाफा हुआ है।

पूर्व की सरकार के मुकाबले बजट का आकार दोगुना बढ़ा है। करों की वसूली में सरकार की प्रगति शानदार रही है और 2016-17 के 86000 करोड़ रुपये के मुकाबले आज यह 1.50 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

RBI की रिपोर्ट का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश निवेश आकर्षित करने के मामले में देश के शीर्ष राज्यों में है। देश में सबसे ज्यादा जीएसटी रजिस्ट्रेशन उत्तर प्रदेश में हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश प्रगति करेगा तो उसका लाभ विपक्ष को भी मिलेगा।

Advertisement
First Published - December 1, 2023 | 6:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement