facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

पूर्व तटीय रेलवे ने रिकॉर्ड 23.23 करोड़ टन माल की ढुलाई की

Advertisement

रेल मंत्रालय ने पूर्व तटीय रेलवे के लिए चालू वित्त वर्ष में माल परिवहन का लक्ष्य 24.06 करोड़ टन तय किया है

Last Updated- March 25, 2023 | 4:20 PM IST
Railways

पूर्व तटीय रेलवे (ईकोर) खंड ने चालू वित्त वर्ष (2022-23) में अभी तक 23.23 करोड़ टन माल की ढुलाई कर नया रिकॉर्ड बनाया है। रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इस अधिकारी ने बताया कि ईकोर ने वित्त वर्ष 2021-22 में समान अवधि के दौरान 22.36 करोड़ टन माल का परिवहन किया था और संपूर्ण वित्त वर्ष में कुल माल ढुलाई 23.32 करोड़ टन की थी।

पूर्व तटीय रेलवे एकमात्र रेलवे खंड है जो 22 करोड़ टन और 23 करोड़ टन का आंकड़ा पार करने के बाद चालू वर्ष में 24 करोड़ टन माल परिवहन के आंकड़े की ओर बढ़ रहा है।

रेल मंत्रालय ने पूर्व तटीय रेलवे के लिए चालू वित्त वर्ष में माल परिवहन का लक्ष्य 24.06 करोड़ टन तय किया है।

ईकोर ने चालू वर्ष में अब तक 7.6 प्रतिशत वृद्धि के साथ 23,872.69 करोड़ रुपये की कमाई की है जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में उसने 22,184.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

पूर्व तटीय रेलवे के महाप्रबंधक मनोज शर्मा ने इसका पूरा श्रेय अपने कर्मचारियों की कड़ी मेहनत एवं समर्पण को दिया है।

Advertisement
First Published - March 25, 2023 | 4:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement