facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मार्च में ईसीबी के प्रस्ताव 10 अरब डॉलर के पार

Advertisement

ह बीते 72 महीनों में सर्वाधिक मासिक राशि है।

Last Updated- May 14, 2025 | 11:10 PM IST
RBI

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को मार्च 2025 में गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों सहित भारतीय कंपनियों से बाह्य वाणिज्यिक उधारी (ईसीबी) के लिए 11.04 अरब डॉलर जुटाने के प्रस्ताव मिले। यह बीते 72 महीनों में सर्वाधिक मासिक राशि है।

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार मार्च 2025 में स्वचालित मार्ग से धन जुटाने की मंशा 8.34 अरब डॉलर थी और अनुमोदन मार्ग से 2.69 अरब डॉलर थी। रिजर्व बैंक और ब्लूमबर्ग से प्राप्त आंकड़ों से बिजनेस रिसर्च ब्यूरो को जानकारी मिली कि वित्त वर्ष 25 में कुल ईसीबी के लिए प्रस्ताव 61.18 अरब डॉलर थे। यह प्रस्ताव वित्त वर्ष 24 में 48.81 अरब डॉलर और वित्त वर्ष 23 में 25.98 अरब डॉलर से अधिक थे।

रिजर्व बैंक को मार्च 2025 में आवेदन करने की इच्छुक प्रमुख कंपनियों में जेएस डब्ल्यू स्टील लिमिटेड थी और इसने पुराने ईसीबी के लिए फिर धन जुटाने के लिए 90 करोड़ डॉलर की ईसीबी का आवेदन किया था।  कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के कारोबार में काम कर रही सरकारी कंपनी ओएनजीसी विदेश लिमिटेड ने 45 करोड़ डॉलर जुटाने के लिए आवेदन किया। हालांकि इसने धन जुटाने के कारण का खुलासा नहीं किया। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार ओएनजीसी विदेश ने विदेश में संयुक्त उपक्रम और पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक इकाई के निवेश करने के लिए 15 करोड़ डॉलर ईसीबी का एक और आवेदन किया था। सरकारी कंपनी ओएनजीसी की इकाई मैंगलोर रिफाइनरी ऐंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड ने ईसीबी से जुटाए गए धन के लिए फिर से धन जुटाने के वास्ते 50 करोड़ डॉलर मूल्य की ईसीबी का आवेदन किया था।

Advertisement
First Published - May 14, 2025 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement