facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Economic Forecast: भारतीय अर्थव्यवस्था 2023-24 में 6.7% की दर से बढ़ेगी: इंडिया रेटिंग्स

Advertisement

इंडिया रेटिंग्स ने वित्त वर्ष 24 के लिए GDP वृद्धि अनुमान बढ़ाया, लेकिन राजकोषीय घाटे को लेकर चिंता जताई

Last Updated- January 03, 2024 | 10:05 PM IST
Indian Economy, indian GDP forecast

इंडिया रेटिंग्स ऐंड रिसर्च (इंड-रा) ने वित्त वर्ष 24 के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर का अपना अनुमान को 6.2 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.7 प्रतिशत कर दिया है।

हालांकि रेटिंग एजेंसी ने यह भी कहा कि राजस्व व्यय बजट से अधिक होने के कारण राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को हासिल करना चुनौतीपूर्ण होगा।

एजेंसी के मुताबिक, ‘अनुदान की पहली और दूसरी अनुपूरक मांग से राजस्व व्यय तय बजट से ज्यादा होने के साथ ही नॉमिनल GDP बजट अनुमान से कम रहने की वजह से राजकोषीय घाटा GDP के 6 फीसदी पर पहुंच जाएगा और यह बजट में तय लक्ष्य 5.9 प्रतिशत से 10 आधार अंक अधिक है।’

रिपोर्ट के अनुसार मजबूत अर्थव्यवस्था की वजह से GDP के वृद्धि अनुमान को संशोधित करके बढ़ाया गया है। वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही में सतत सरकारी पूंजीगत व्यय और कॉरपोरेट व बैंकिंग सेक्टर के लेखा-जोखा में उधारी कम होने से भारत की अर्थव्यवस्था 7.6 प्रतिशत से बढ़ी थी।

इंडिया रेटिंग्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि नए निजी कॉरपोरेट पूंजीगत व्यय, सॉफ्टेवयर सेवाओं का निर्यात निरंतर बढ़ने, वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत में भेजे जाने वाले धन में इजाफा होने आदि संभावनाओं के कारण उच्चतर अनुमान पेश किया गया है।

इंड-रा ने अपनी रिपोर्ट में महंगाई के बारे में कहा कि खुदरा महंगाई तीसरी और चौथी तिमाही में घटकर क्रमश 5.1 प्रतिशत और 4.7 प्रतिशत आने का अनुमान है।

रेटिंग एजेंसी ने निजी पूंजीगत व्यय में बेहतरी के संकेत आने के कारण निवेश की मांग बढ़ने का अनुमान जताया है। इंड-रा का अनुमान है कि वित्त वर्ष 24 में सकल स्थिर पूंजी निर्माण 9.5 प्रतिशत बढ़ेगा।

इंड-रा ने रिपोर्ट में कहा, ‘सरकार को रोजकोषीय चुनौतियों का प्रमुख तौर पर सामना करना पड़ सकता है। इसका कारण यह है कि नॉमिनल GDP वृद्धि बजटीय अनुमान (10.5 प्रतिशत) से कम (9.6 प्रतिशत) है। इससे वित्त वर्ष 24 में केंद्र सरकार का पूंजीगत व्यय कम हो सकता है और यह सकल स्थिर पूंजी निर्माण में भी दिख सकता है।’

Advertisement
First Published - January 3, 2024 | 10:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement