facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Economic Survey 2024: FM सीतारमण आज पेश करेंगी इकोनॉमिक सर्वे, जानें कहां देखें लाइव

Advertisement

Budget 2024: बजट से पहले, मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉक्टर वी. अनंत नागेश्वरन सोमवार 22 जुलाई 2024 को आर्थिक सर्वे पेश करेंगे।

Last Updated- July 22, 2024 | 10:06 AM IST
Economic Survey 2026
Representative Image

Economic Survey 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार (23 जुलाई) को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्णकालिक बजट पेश करेंगी। बजट से पहले, मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉक्टर वी. अनंत नागेश्वरन सोमवार 22 जुलाई 2024 को आर्थिक सर्वे पेश करेंगे। आर्थिक सर्वे दोपहर 1 बजे लोकसभा और दोपहर 2 बजे राज्यसभा में पेश किया जाएगा।

वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि आर्थिक सर्वे पेश करने के बाद दोपहर 2:30 बजे मुख्य आर्थिक सलाहकार प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

कहां देखें इकोनॉमिक सर्वे से जुड़ी लाइव स्ट्रीमिंग

आर्थिक सर्वे 2024 का लाइव टेलिकास्ट आप संसद टीवी पर देख सकते हैं। वहीं, इंटरनेट पर आप संसद टीवी के यूट्यूब चैनल, वित्त मंत्रालय के यूट्यूब चैनल में भी देख सकते हैं। इसके अलावा संसद टीवी के फेसबुक पेज, X और वित्त मंत्रालय के फेसबुक, X पेज पर भी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

पिछली रिपोर्ट और नई लोकसभा गठन
इस साल अंतरिम बजट से पहले आर्थिक सर्वे पेश न करते हुए The Indian Economy: A Review से रिपोर्ट पेश की थी। सरकार ने कहा था कि नई लोकसभा गठन के बाद आर्थिक समीक्षा पेश की जाएगी।

आर्थिक सर्वेक्षण का इतिहास

आर्थिक सर्वे को वित्त मंत्रालय का विभाग इकोनॉमिक अफेयर्स के तहत आने वाला इकोनॉमिक डिविजन बनाता है। मुख्य आर्थिक सलाहकार की देखरेख में यह सर्वे तैयार किया जाता है। साल 1950-51 में पहला आर्थिक सर्वे पेश किया गया था। साल 1964 तक इसे बजट के साथ पेश किया जाता था, लेकिन बाद में इसे एक दिन पहले पेश किया जाने लगा।

आर्थिक सर्वे में पिछले साल का लेखा-जोखा और आने वाले साल के लिए अर्थव्यवस्था के सुझाव शामिल होते हैं। वर्ष 2014 से, आर्थिक सर्वे को दो वॉल्यूम में पेश किया जाने लगा है। पहले वॉल्यूम में अर्थव्यवस्था की चुनौतियों पर फोकस किया जाता है, जबकि दूसरे वॉल्यूम में अर्थव्यवस्था के विभिन्न महत्वपूर्ण सेक्टर्स की समीक्षा की जाती है।

Advertisement
First Published - July 22, 2024 | 10:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement