facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Economic Survey 2024: इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए ज्यादा सुविधाओं की दरकार, प्राइवेट सेक्टर से ज्यादा खर्च कर रही सरकार

Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय अनुभवों से पता चलता है कि कैसे उप-राष्ट्रीय स्तर पर पहल बुनियादी ढांचा के विकास के लिए और संसाधान जुटाने की सुविधा दे सकती है।

Last Updated- July 22, 2024 | 9:50 PM IST
Infra Companies Growth

Economic Survey 2024: सोमवार को जारी आर्थिक समीक्षा 2023-24 में अहम बुनियादी ढांचा क्षेत्र में निजी पूंजी व्यय की कमी का उल्लेख किया गया और कहा गया कि उद्योग से पूंजीगत व्यय का स्तर संतोषप्रद नहीं है। समीक्षा में कहा गया कि वित्त वर्ष 2019 और 2023 के बीच कुल निवेश में केंद्र ने 49 फीसदी और राज्य सरकारों ने 29 फीसदी का योगदान दिया, जबकि निजी क्षेत्र का योगदान महज 22 फीसदी रहा।

केंद्र सरकार ने बुनियादी ढांचा के विकास के मसले पर कहा, ‘भारत के लिए बुनियादी ढांचे के निर्माण पर अग्रसर रहने के लिए निजी क्षेत्र से अधिक रकम जुटाने और नए स्रोतों से संसाधन जुटाना महत्त्वपूर्ण होगा। इसे सुविधाजनक बनाने के लिए न सिर्फ केंद्र सरकार से संस्थागत समर्थन की जरूरत होगी बल्कि राज्य और स्थानीय सरकारों को भी समान भूमिका निभानी पड़ेगी।’

रिपोर्ट में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय अनुभवों से पता चलता है कि कैसे उप-राष्ट्रीय स्तर पर पहल बुनियादी ढांचा के विकास के लिए और संसाधान जुटाने की सुविधा दे सकती है।

सरकार ने कहा कि बुनियादी ढांचा क्षेत्र के विकास के लिए हाइब्रिड एन्युटी मॉडल जैसी नई उद्योग अनुकूल पद्धतियां पेश की गई हैं, लेकिन उनके लिए आवेदन सिर्फ सड़क और जल जैसे क्षेत्रों तक ही सीमित है।

Advertisement
First Published - July 22, 2024 | 9:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement