facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Economic Survey: वित्त वर्ष 2026 में 6.3 से 6.8% रहेगी वृद्धि दर, विकसित भारत के लिए एक दशक तक 8% वृद्धि का लक्ष्य

Advertisement

अगले वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 6.3 से 6.8 फीसदी के दायरे में रहेगी, जो वित्त वर्ष 2025 के लिए 6.4 फीसदी अग्रिम अनुमान से ज्यादा नहीं है।

Last Updated- January 31, 2025 | 11:22 PM IST
Economic Survey (1)

वै​श्विक व्यापार में अनि​श्चितता और संरक्षणवाद के बढ़ते जोर के बीच बजट से पहले वित्त वर्ष 2024-25 की आ​र्थिक समीक्षा में खास तौर पर राज्य स्तर पर विनियम का बोझ कम करके कारोबार को आसान बनाने पर जोर दिया गया है। इसके साथ ही आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) का समझदारी के साथ उपयोग करने की बात कही गई है।

आ​र्थिक समीक्षा में कहा गया है कि ये नीतियां अगले दशक में निरंतर और समावेशी 8 फीसदी वृद्धि दर सुनिश्चित करने के लिए निवेश और दक्षता को बढ़ावा देंगी। साथ ही 2047 तक ‘विकसित भारत’ का लक्ष्य भी हासिल किया जा सकेगा। हालांकि इस लक्ष्य को पाने के लिए हर साल करीब 80 लाख नौकरियां सृजित करने, भारतीय कारोबार को वै​श्विक मूल्य श्रृंखला से जोड़ना और अर्थव्यवस्था में विनिर्माण की हिस्सेदारी बढ़ाने की जरूरत है।

आ​र्थिक समीक्षा में अनुमान लगाया गया है कि अगले वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 6.3 से 6.8 फीसदी के दायरे में रहेगी, जो वित्त वर्ष 2025 के लिए 6.4 फीसदी अग्रिम अनुमान से ज्यादा नहीं है। पिछले साल की समीक्षा में चालू वित्त वर्ष के लिए सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 6.5 से 7 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया था। एआई से बड़ी संख्या में नौकरियां खत्म होने के डर के मद्देनजर आ​र्थिक समीक्षा में भारतीय उद्योग जगत से उच्च स्तर की सामाजिक जिम्मेदारी दिखाने की अपील की गई है। भारत में श्रम पर एआई के असर को रेखांकित करते हुए आ​र्थिक समीक्षा में कहा गया है कि श्रम पर एआई का प्रभाव दुनिया भर में महसूस किया जाएगा लेकिन भारत के आकार व अपेक्षाकृत कम प्रति व्यक्ति आय को देखते हुए देश में इसका ज्यादा असर पड़ सकता है। वित्त मंत्रालय के इस दस्तावेज में कंपनियों को आगाह करते हुए कहा गया है कि अगर वे इस नई तकनीक का विवेकपूर्ण तरीके से इस्तेमाल नहीं करते हैं तो नौकरियां गंवाने वाले लोगों की क्षतिपूर्ति के लिए नीतिगत हस्तक्षेप करना होगा और उन पर कर भी लगाना पड़ेगा।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के एक दस्तावेज का हवाला देते हुए आ​र्थिक समीक्षा में आगाह किया गया कि सरकार को उन संसाधनों को जुटाने के लिए श्रम के बदले प्रौद्योगिकी के उपयोग से होने वाले मुनाफे पर कर लगाने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। जब यह पूछा गया कि आ​र्थिक समीक्षा में इस तरह के कर का पक्ष लिया गया है तो नागेश्वरन ने स्पष्ट किया कि यह कल्पना है मगर हकीकत बन सकती है। लेकिन समीक्षा में कंपनियों पर कर लगाने का कोई संकेत कतई नहीं दिया गया है।

वै​श्विक व्यापार में अनि​श्चितता को देखते हुए आर्थिक समीक्षा में इस बात पर जोर दिया गया है कि भारत को अपनी घरेलू मांग में वृद्धि को बढ़ावा देना होगा। बजट पूर्व दस्तावेज में कहा गया है कि ज्यादातर विनियमों के अनुपालन के लिए व्यवसायों को कुछ पैसे खर्च करने होते हैं। समीक्षा में राज्यों को विनियमन के बोझ को कम करने, तंत्र को समरूप बनाने, उदार मानक बनाने का सुझाव दिया गया है। इसके साथ ही कारखानों में महिलाओं के काम करने पर लगी रोक हटाने, शुल्क बोझ कम करने पर ध्यान देना चाहिए।

सरकार को भूमि अधिग्रहण कानून पर झटका लगा था और श्रम संहिताओं के बारे में अनिश्चितता अब भी बरकरार है। इस बीच आ​र्थिक समीक्षा में कहा गया है कि राज्यों को भूमि, श्रम एवं मकान संबंधी विनियमों को हटा लेना चाहिए ताकि कारोबारी सुगमता में सुधार हो सके।

Advertisement
First Published - January 31, 2025 | 10:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement