facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FTA: भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते में संतुलन साधने की हो रही कवायद

Advertisement

FTA के तहत पेशेवरों की आवाजाही के लिए सरल वीजा मानक भारत की प्रमुख मांग में से एक है। इस मसले पर दोनों देशों में सहमति बनना बाकी है।

Last Updated- December 15, 2023 | 9:14 PM IST
India-UK FTA: Scotch whiskey, EV, services issues may arise in 14th round of talks

भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) अंतिम चरण में पहुंच रहा है। ऐसे में दोनों देश आवाजाही (मोबिलिटी) और आव्रजन (माइग्रेशन) से जुड़े मसलों पर अपनी चिंता को लेकर संतुलन बनाने में लगे हुए हैं।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने शुक्रवार को कहा, ‘अमेरिका की आव्रजन की चिंता और हमारी आवाजाही की चिंता के बीच संतुलन बनाना होगा। मसला यह है कि हम चाहते हैं कि हमारी कंपनियों को आवाजाही की सुविधा मिले, जिससे उनका प्रदर्शन बेहतर रहे और उनकी चिंता है कि आव्रजन के मसले को बगैर निगरानी के नहीं छोड़ा जा सकता है।’ उन्होंने आगे कोई ब्योरा नहीं दिया, क्योंकि यह बातचीत गोपनीय है।

पेशेवरों की आवाजाही के लिए सरल वीजा मानक भारत की प्रमुख मांग में से एक है। इस मसले पर दोनों देशों में सहमति बनना बाकी है।

यह चर्चा इसलिए और महत्त्वपूर्ण हो गई है क्योंकि ब्रिटेन ने हाल में अपनी आव्रजन नीति सख्त करने की घोषणा की है।

पेशेवरों की आवाजाही के अलावा ब्रिटेन की ओर से इलेक्ट्रिक वाहनों, व्हिस्की, जिन के लिए बाजार तक व्यापक पहुंच की मांग सहित कुछ अन्य मसले हैं, जिन पर सहमति बननी है।

मतभेद दूर करने के लिए ब्रिटेन का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भारत आया था वहीं अब भारत का एक प्रतिनिधिमंडल आगे की बातचीत के लिए लंदन में है। दोनों देशों ने दीवाली के पहले समझौते का लक्ष्य रखा था, जो पूरा नहीं हो सका। दोनों देशों में अगले साल चुनाव होने हैं, ऐसे में व्यापार समझौते के लिए वक्त कम रह गया है।

अन्य एफटीए

अधिकारी ने कहा कि भारत ओमान एफटीए के ज्यादातर अध्यायों पर बातचीत पूरी हो चुकी है। अब तक दो दौर की बाचचीत हुई है। वाणिज्य विभाग ने इस समझौते को माह के अंत तक पूरा करने का आंतरिक लक्ष्य रखा है।

Advertisement
First Published - December 15, 2023 | 9:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement