facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

घरेलू कोयला आधारित बिजलीघरों का विद्युत उत्पादन अप्रैल-नवंबर के दौरान 8.39% बढ़ा

Advertisement

कोयला मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि देश में बिजली उत्पादन आलोच्य अवधि में 7.71 प्रतिशत बढ़ा है।

Last Updated- December 23, 2023 | 2:29 PM IST
कोल इंडिया
Representative Image

घरेलू कोयला आधारित बिजलीघरों से विद्युत उत्पादन चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर के दौरान 8.38 प्रतिशत बढ़कर 779.1 अरब यूनिट रहा। एक अधिकारिक बयान में शनिवार को कहा गया कि एक साल पहले इसी अवधि में घरेलू कोयला आधारित बिजलीघरों से विद्युत उत्पादन 718.83 अरब यूनिट रहा था।

कोयला मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि देश में बिजली उत्पादन आलोच्य अवधि में 7.71 प्रतिशत बढ़ा है। कुल मिलाकर कोयला आधारित बिजलीघरों (आयातित कोयला मिलाकर) के उत्पादन में चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर के दौरान सालाना आधार पर 11.19 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

इसका कारण गर्मी का बढ़ना, देश के उत्तरी भाग में मानसून में देरी के साथ कोविड महामारी के बाद वाणिज्यिक गतिविधियों में तेजी है।

मिश्रण के लिए कोयले का आयात चालू वित्त वर्ष में नवंबर तक 44.28 प्रतिशत घटकर 1.51 करोड़ टन रहा। कोयला आयात तब घटा है जब इस दौरान बिजली की मांग बढ़ी है। मंत्रालय ने कहा, ‘‘यह कोयला उत्पादन में देश के आत्मनिर्भर होने और कोयला आयात में कमी लाने की प्रतिबद्धता को बताता है।’’

Advertisement
First Published - December 23, 2023 | 2:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement