facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत से अमेरिका को इलेक्ट्रॉनिक निर्यात जनवरी-सितंबर में दोगुना होकर 6.6 अरब डॉलर

Advertisement

अमेरिका को भारत का इलेक्ट्रॉनिक निर्यात 2018 में अनुमानित 1.3 अरब डॉलर से 300 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 2022 में अनुमानित 4.5 अरब डॉलर हो गया था।

Last Updated- January 14, 2024 | 6:56 PM IST
कम शुल्क दर से बढ़ेगा निर्यातExports will increase due to lower duty rate

भारत से अमेरिका को इलेक्ट्रॉनिक का निर्यात जनवरी-सितंबर 2023 में सालाना आधार पर दोगुना होकर 6.6 अरब डॉलर हो गया। उद्योग निकाय आईसीईए ने यह जानकारी दी है।

इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (ICEA) के चेयरमैन पंकज महिंद्रू ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि यह भारत से अब तक का उच्चतम इलेक्ट्रॉनिक निर्यात है, जबकि अमेरिकी बाजार में चीन से आयातित इलेक्ट्रॉनिक की हिस्सेदारी में गिरावट आई है।

महिंद्रू ने कहा, ‘‘ हालिया आंकड़े अमेरिका में भारत के इलेक्ट्रॉनिक निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि दिखाते हैं। यह चालू वर्ष (जनवरी-सितंबर) में करीब 253 प्रतिशत बढ़कर अनुमानित 6.6 अरब डॉलर हो गया, जबकि पिछले वर्ष समान अवधि में यह अनुमानित 2.6 अरब डॉलर था।’’

आईसीईए के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका को भारत का इलेक्ट्रॉनिक निर्यात 2018 में अनुमानित 1.3 अरब डॉलर से 300 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 2022 में अनुमानित 4.5 अरब डॉलर हो गया था।

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय इलेक्ट्रॉनिक व्यापार में भी 84 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि देखी गई है। जनवरी-सितंबर 2023 में यह नौ अरब डॉलर रहा जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में अनुमानित 4.9 अरब डॉलर था।

Advertisement
First Published - January 14, 2024 | 6:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement