facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

साल के अंत तक GBA मुख्यालय पर जोर

Advertisement

जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान गठित जीबीए के चार्टर और ढांचे को लेकर भारत और ब्राजील ने सहमति जताई, जैव ईंधन के वैश्विक मानदंड और बाजार विस्तार पर जोर

Last Updated- October 02, 2024 | 11:14 PM IST
Biofuel

भारत और ब्राजील ने वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन (जीबीए) की भौतिक और राजनयिक स्थिति स्थापित करने में देरी पर चर्चा की है, तथा चालू वर्ष के अंत तक दोनों को स्थापित करने की आवश्यकता पर सहमति जताई है। सूत्रों के मुताबिक पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ब्राजील के अपने समकक्ष के साथ ब्रासिलिया में सितंबर में हुई बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की थी।

नई दिल्ली में हुए जी20 शिखर सम्मेलन के इतर 9 सितंबर, 2023 को जीबीए की शुरुआत की गई थी। लेकिन गठन के एक साल से भी अधिक गुजर जाने के बाद भी इसका चार्टर, स्थायी सरकारी ढांचा या स्थायी सचिवालय नहीं बन पाया है। अधिकारिक सूत्र ने बताया, ‘दोनों पक्षों ने जीबीए के लंबित कार्य को तेजी निपटाने के महत्त्व को स्वीकार किया है।

मुख्यालय और चार्टर की स्थापना के लंबित कार्य को साल के अंत तक निपटाने के लिए अस्थायी रूप से तिथि तय की गई है।’ हालांकि सरकार, अंतरराष्ट्रीय संगठनों और उद्योगों के बहुहितधारक गठबंधन ने कार्ययोजना को स्वीकार कर लिया है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि देश के परिदृश्य का आकलन करने, नीतिगत रूपरेखा तैयार करने और जैव ईंधन कार्यशालाओं के आयोजन पर ध्यान केंद्रित करते हुए, इन्हें अप्रैल में ब्राजील में जी7 विचार-विमर्श के दौरान आयोजित निकाय की एक प्रमुख बैठक में तत्काल लक्ष्यों के रूप में पहचाना गया था, और जुलाई में जीबीए ने इनका जायजा लिया।

बढ़ती रुचि

जीबीए का उद्देश्य वैश्विक परिदृश्य को बदलना और वैश्विक स्तर पर जैव ईंधन के इस्तेमाल को बढ़ावा देना है। इसका लक्ष्य जैवईंधन के मानदंड तय करना, औपचारिक जैवईंधन के मार्केट का विस्तार और मांग व आपूर्ति को बेहतर करना है। इस 24 देशों के समूह में मुख्य भूमिका भारत और ब्राजील निभा रहे हैं।

Advertisement
First Published - October 2, 2024 | 10:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement