facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रीपो रेट में कटौती का लाभ आगे बढ़ाने पर होगा जोर, जमा दरों में नरमी का अनुमान: गवर्नर

Advertisement

गवर्नर ने कहा, ''जब महंगाई इतनी कम है और आगे भी कम रहेगी, तो भले ही ब्याज दर कम लगे, लेकिन महंगाई के मुकाबले ब्याज दरें काफी ऊंची हैं।''

Last Updated- December 05, 2025 | 8:01 PM IST
rbi governor sanjay malhotra

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय बैंक का जोर अब इस बात पर होगा कि रीपो रेट में कटौती का लाभ बैंकों से लोन लेने वालों को मिले। उन्होंने यह भी कहा कि आगे जमा दरों में नरमी आने का अनुमान है और लोगों से अपील की कि वे बचत के लिए धन जमा करते समय चालू ब्याज दर के बजाय वास्तविक ब्याज दर को देखें, जो अभी काफी ऊंची है।

2025 में रीपो रेट 1.25% तक घटा

नीतिगत समीक्षा के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा, ”हमने रीपो रेट में फिर 0.25 फीसदी की कटौती की है। अब हमें मौद्रिक नीति का लाभ आगे पहुंचाने पर ध्यान केंद्रित करना है।” इस साल आरबीआई ने प्रमुख ब्याज दर में कुल 1.25 फीसदी की कमी की है।

Also Read: भारत-रूस द्विपक्षीय व्यापार 2030 से पहले 100 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है: PM मोदी

जमा दरें और नीचे आने की उम्मीद

गवर्नर ने बताया कि आरबीआई को उम्मीद है कि जमा दरें और नीचे आएंगी। उन्होंने कहा, ”हम उम्मीद करते हैं कि आगे चलकर, खासकर इस कटौती के बाद, जमा दरें कुछ हद तक और कम होंगी।” मल्होत्रा ने कहा कि कम महंगाई से जमा करने वाले को वास्तविक लाभ ज्यादा होता है, क्योंकि महंगाई का घटक बहुत कम है। उन्होंने कहा, ”जब महंगाई इतनी कम है और आगे भी कम रहेगी, तो भले ही ब्याज दर कम लगे, लेकिन महंगाई के मुकाबले ब्याज दरें काफी ऊंची हैं।”

GDP ग्रोथ से दोगुनी लोन ग्रोथ होने की उम्मीद नहीं

उधारी के मोर्चे पर उन्होंने कहा कि आरबीआई को उम्मीद नहीं है कि बैंक लोन ग्रोथ जीडीपी ग्रोथ से दोगुनी हो जाए। वित्त वर्ष 2011-12 से पहले ऐसा था और उस दौरान सिस्टम में भारी मात्रा में फंसे कर्ज जमा हो गए थे। एक सवाल के जवाब में मल्होत्रा ने बताया कि सेबी से बैंकों को जिंस वायदा-विकल्प में कारोबार की इजाजत देने का प्रस्ताव आया है, जिसका अध्ययन किया जा रहा है। हालांकि इसके लिए बैंकिंग नियमन कानून में संशोधन चाहिए और आठ साल पहले भी ऐसा ही प्रस्ताव खारिज हो चुका है।

इस बीच डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जे ने कहा कि सितंबर तिमाही में व्यक्तिगत कर्ज, क्रेडिट कार्ड से जुड़े लोन समेत असुरक्षित कर्जों के मामले में एनपीए (गैर-निष्पादित परिसंपत्ति) में 0.08 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन सिस्टम के नजरिए से यह कोई बड़ी बात नहीं है।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - December 5, 2025 | 7:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement