facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Employment: भारत को 2030 तक पैदा करनी होंगी 11.5 करोड़ नौकरियां, सर्विस और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर होगा फोकस!

Advertisement

अध्ययन में ये भी बताया गया है कि पिछले दशक में जहां हर साल 1.24 करोड़ नौकरियां पैदा हुई थीं, वहीं अब हर साल 1.65 करोड़ नौकरियां पैदा करने की जरूरत है।

Last Updated- May 20, 2024 | 7:14 PM IST
In UP 21 per cent more youths get employment through State KVIC

भारत को साल 2030 तक 11.5 करोड़ नई नौकरियां पैदा करनी होंगी क्योंकि ज्यादा लोग अब काम की तलाश में जुट रहे हैं। एक अध्ययन के मुताबिक़, अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए भारत को सर्विस सेक्टर (सेवा क्षेत्र) और मैन्युफैक्चरिंग (निर्माण) सेक्टर को बढ़ावा देना होगा।

अध्ययन में ये भी बताया गया है कि पिछले दशक में जहां हर साल 1.24 करोड़ नौकरियां पैदा हुई थीं, वहीं अब हर साल 1.65 करोड़ नौकरियां पैदा करने की जरूरत है। ये रिपोर्ट ट्रिन्ह गुयेन ने लिखी है जो कि नैटिक्सिस एसए की सीनियर इकोनॉमिस्ट हैं। उन्होंने ये भी कहा है कि इनमें से 1.04 करोड़ नौकरियां फॉर्मल सेक्टर (सरकारी और बड़े निजी क्षेत्र) की होनी चाहिए।

उन्होंने अपनी रिसर्च रिपोर्ट में कहा “इतने बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए भारत को अगले पांच सालों में हर क्षेत्र में तेजी से तरक्की करनी होगी, चाहे वो मैन्युफैक्चरिंग हो या फिर सर्विस सेक्टर।”

भारत की अर्थव्यवस्था इस साल 7% से ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है, जो दुनिया में सबसे तेज विकास दरों में से एक है। लेकिन फिर भी ये रफ्तार इतनी तेज नहीं है कि 1.4 अरब लोगों के लिए पर्याप्त रोजगार पैदा कर सके। अभी चल रहे राष्ट्रीय चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार जीत हासिल करना चाहते हैं, लेकिन युवाओं में बेरोजगारी की ऊंची दर उनके लिए एक बड़ी चुनौती है।

अध्ययन में ये भी बताया गया है कि पिछले दशक में भारत की अर्थव्यवस्था ने 11.2 करोड़ नौकरियां पैदा कीं, लेकिन इनमें से सिर्फ 10% ही फॉर्मल सेक्टर की नौकरियां थीं। वर्ल्ड बैंक के मुताबिक़, भारत में कुल मिलाकर सिर्फ 58% लोग ही काम करने की दौड़ में शामिल हैं, जो एशिया के दूसरे देशों के मुकाबले काफी कम है।

ट्रिन्ह गुयेन का कहना है कि भारत का सर्विस सेक्टर, जो देश के सकल घरेलू उत्पाद का आधे से ज्यादा हिस्सा है, रोजगार के मामले में सीमित है और यहां मिलने वाली नौकरियों में भी स्किल्स की कमी होती है। उनका मानना है कि भारत मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का फायदा उठा सकता है। वो उन कंपनियों और देशों को अपनी तरफ खींच सकता है जो चीन पर निर्भरता कम करना चाहते हैं।

उन्होंने अपनी रिपोर्ट में कहा, “नई सरकार को मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का फायदा उठाना चाहिए और मौजूदा आबादी और वैश्विक राजनीतिक परिस्थिति का फायदा उठाना चाहिए। भले ही आगे का रास्ता चुनौतीपूर्ण हो, लेकिन सही रास्ते पर चलना कभी भी देर नहीं होती।”

Advertisement
First Published - May 20, 2024 | 7:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement