facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत की वृद्धि गाथा का हिस्सा बनने को यूरोप-अमेरिका से लौट रहे उद्यमी

Advertisement

उन्होंने कहा, “ऐसा इसलिए है क्योंकि अर्थव्यवस्था बढ़ रही है और अवसर बड़े हैं और सरकार उद्यमियों का बहुत ध्यान रख रही है।”

Last Updated- November 19, 2023 | 7:56 PM IST
Indian Economy, indian GDP forecast

उद्योग मंडल नैसकॉम के पूर्व चेयरमैन सौरभ श्रीवास्तव ने कहा है कि यूरोप और अमेरिका से अधिक से अधिक भारतीय उद्यमी स्वदेश लौट रहे हैं, क्योंकि यहां अर्थव्यवस्था बढ़ रही है और बड़े अवसर हैं।

नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनी (नैसकॉम) के सह-संस्थापक श्रीवास्तव ने सिंगापुर में 15-17 नवंबर तक चले सिंगापुर फिनटेक फेस्टिवल के बीच कहा, “आज अधिक से अधिक भारतीय उद्यमी यूरोप और अमेरिका से भारत वापस आ रहे हैं और उन्होंने सफलता हासिल की है।”

उन्होंने कहा, “ऐसा इसलिए है क्योंकि अर्थव्यवस्था बढ़ रही है और अवसर बड़े हैं और सरकार उद्यमियों का बहुत ध्यान रख रही है।” श्रीवास्तव ने कहा कि वह भारतीय अर्थव्यवस्था को दहाई अंक में बढ़ते देखना चाहते हैं। हालांकि यह मौजूदा 6.5 प्रतिशत की वृद्धि दर पर स्थिर है। पद्म श्री पुरस्कार विजेता श्रीवास्तव ने लगभग 150 स्टार्टअप को वित्त पोषित किया है।

यह भी पढ़ें : RBI लाएगा जुर्माने का नया मानदंड, रडार पर आएंगे प्रबंधन स्तर के प्रमुख अ​धिकारी

उन्होंने कहा कि 1.4 अरब की बड़ी आबादी को देखते हुए भारत में आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए दस लाख स्टार्टअप होने चाहिए। उन्होंने कहा, “भारतीय दुनिया के सबसे प्रेरणादायक लोगों में से हैं और हमें तेज गति से आगे बढ़ने में कोई कठिनाई नहीं होनी चाहिए।”

श्रीवास्तव ने बताया कि अहमदाबाद में ‘गिफ्ट’ सिटी कर-मुक्त क्षेत्र बनाकर निवेश और व्यापारिक समुदाय को आकर्षित करने की एक उत्कृष्ट पहल है।

Advertisement
First Published - November 19, 2023 | 7:52 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement