facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

EPFO ने मार्च में 14.41 लाख नए सदस्य जोड़े, ज्यादातर की आयु 18 से 25 के बीच

Advertisement

ईपीएफओ (EPFO) के सोमवार को जारी अस्थायी पेरोल आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि निकाय ने मार्च, 2024 में शुद्ध रूप से 14.41 लाख सदस्य जोड़े हैं।

Last Updated- May 20, 2024 | 7:48 PM IST
EPFO dials BSNL, MTNL to acquire offices, land and buildings for expansion

रिटायरमेंट फंड का मैनेजमेंट करने वाले निकाय ईपीएफओ (EPFO) ने सोमवार को ताजा पेरोल आंकड़े जारी कर बताया कि उसने इस साल मार्च में 14.41 लाख नए सदस्य जोड़े हैं।

श्रम मंत्रालय ने बयान में कहा कि पेरोल आंकड़ों से पता चलता है कि लगभग 11.80 लाख सदस्य ईपीएफओ (Employees Provident Fund Organization) से बाहर चले गए और बाद में फिर से शामिल हो गए।

बयान के अनुसार, इन सदस्यों ने अपनी नौकरी बदल ली और ईपीएफओ के दायरे में आने वाले प्रतिष्ठानों में फिर से शामिल हो गए। उन्होंने अंतिम निपटान के लिए आवेदन करने के बजाय अपने कोष को स्थानांतरित करने का विकल्प चुना।

मंत्रालय ने कहा कि ईपीएफओ (EPFO) के सोमवार को जारी अस्थायी पेरोल आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि निकाय ने मार्च, 2024 में शुद्ध रूप से 14.41 लाख सदस्य जोड़े हैं।

आंकड़ों के अनुसार, मार्च, 2024 के दौरान लगभग 7.47 लाख नए सदस्य जुड़े हैं। मार्च, 2024 में जोड़े गए कुल नए सदस्यों में 18-25 आयु वर्ग की 56.83 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

आंकड़ों के अनुसार, 7.47 लाख नए सदस्यों में लगभग दो लाख महिला सदस्य हैं। बयान में कहा गया कि पेरोल आंकड़े अस्थायी है, क्योंकि आंकड़े जमा करने की प्रक्रिया लगातार चलती है।

Advertisement
First Published - May 20, 2024 | 7:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement