facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

EPFO: अगस्त में कम आईं नई नौकरियां, नए मासिक सबस्क्राइबरों की संख्या घटी

Advertisement

बहरहाल 18 से 28 साल के युवा सबस्क्राइबरों की हिस्सेदारी अगस्त में 68.3 प्रतिशत (6,32,331) रही है, जो जुलाई के 67.97 प्रतिशत (7,26,415) की तुलना में थोड़ा बेहतर है।

Last Updated- October 20, 2023 | 11:16 PM IST
Employment in India

अगस्त में नई औपचारिक नौकरियों का सृजन सुस्त रहा है। इससे श्रम बाजार में सुस्ती का पता चलता है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा शुक्रवार को जारी ताजा पेरोल के आंकड़ों से पता चलता है कि कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) के नए मासिक सबस्क्राइबरों की संख्या अगस्त में 13.3 प्रतिशत गिरकर 9,25,984 रह गई है, जो जुलाई में 10.6 लाख थी। अगस्त में कुल 9,92,984 पंजीकृत सदस्यों में महिला सबस्क्राइबरों की संख्या 26.3 प्रतिशत (2,43,510) रह गई है, जो जुलाई में 26.7 प्रतिशत (2,85,425) थी।

बहरहाल 18 से 28 साल के युवा सबस्क्राइबरों की हिस्सेदारी अगस्त में 68.3 प्रतिशत (6,32,331) रही है, जो जुलाई के 67.97 प्रतिशत (7,26,415) की तुलना में थोड़ा बेहतर है। यह महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि इस उम्र समूह में सामान्यतया श्रम बाजार में पहली बार आने वाले लोग होते हैं। इससे नौकरियों में तेजी का पता चलता है।

इसके अलावा पेरोल में शुद्ध वृद्धि, जिसमे नए सबस्क्राइबर, इससे बाहर होने वाले और फिर से वापस आने वाले पुराने सबस्क्राइबर शामिल होते हैं, 0.8 प्रतिशत रही है। यह संख्या अगस्त में बढ़कर 16.9 लाख हो गई है, जो जुलाई में 16.8 लाख थी।

बहरहाल शुद्ध मासिक पेरोल के आंकड़े अनंतिम होते हैं और इसमें अगले महीने में सामान्यतया तेज वृद्धि होती है। यही वजह है कि नए ईपीएफ सबसक्राइर के आंकड़ों को ज्यादा विश्वसनीय माना जाता है।

टीमलीज सर्विसेज के सह संस्थापक ऋतुपर्ण चक्रवर्ती का कहना है कि श्रम बाजार में वित्त वर्ष की शुरुआत में शुरुआती गति आती है, जब फर्में अपने कार्यबल की जरूरतों पर समग्र रूप से विचार करते हुए तैयारी करती हैं। उन्होंने कहा कि त्योहारों का मौसम करीब शुरू होने वाला है, ऐसे में खपत वाले क्षेत्रों में भारी मांग रहेगी। इससे निश्चित रूप से नई औपचारिक नौकरियों का सृजन होगा।

Advertisement
First Published - October 20, 2023 | 11:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement