facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

EPFO: जून में नई औपचारिक भर्तियों में मामूली गिरावट, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी में सुधार

Advertisement

ईपीएफओ के आंकड़े महत्त्वपूर्ण माने जाते हैं क्योंकि सिर्फ औपचारिक नौकरियां करने वालों को ही सामाजिक सुरक्षा के लाभ मिलते हैं और इन्हें श्रम कानूनों के तहत सुरक्षा मिलती है।

Last Updated- August 20, 2024 | 10:44 PM IST
Future jobs in India

जून महीने में मासिक नई औपचारिक भर्तियों की संख्या में मामूली कमी आई है। इससे औपचारिक श्रम बाजार में सुस्ती के संकेत मिलते हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा मंगलवार को जारी ताजा पेरोल आंकड़ों के मुताबिक कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) में नए मासिक सबस्क्राइबरों की संख्या 0.69 फीसदी घटकर 10.2 लाख रह गई है, जो मई में 10.3 लाख थी।

ईपीएफओ के आंकड़े महत्त्वपूर्ण माने जाते हैं क्योंकि सिर्फ औपचारिक नौकरियां करने वालों को ही सामाजिक सुरक्षा के लाभ मिलते हैं और इन्हें श्रम कानूनों के तहत सुरक्षा मिलती है।

जून के 10.2 लाख नए ईपीएफ सबस्क्राइबर में से 18 से 25 साल के युवाओं की हिस्सेदारी 59.14 फीसदी (6,06,000) रही है। मई की तुलना में यह मामूली अधिक है, जब इस आयु वर्ग में 58.17 फीसदी (6,00,348) नए सबस्क्राइबर थे। यह महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि इस आयु वर्ग के सबस्क्राइबर सामान्यतया श्रम बाजार में आने वाले नए लोग होते हैं, जिससे तेजी का पता चलता है।

इसके साथ ही नए सबस्क्राइबरों में महिलाओं की हिस्सेदारी 29 फीसदी (2,97,559) थी, जो मई के 25 फीसदी (2,58,970) की तुलना में ज्यादा है। इस सुधार से श्रमबल में महिलाओं की हिस्सेदारी बेहतर होने का पता चलता है। बहरहाल शुद्ध पेरोल में वृद्धि जून में बढ़कर 19.2 लाख हो गई है, जो मई में 16.8 लाख थी। शुद्ध मासिक पेरोल के आंकड़े अस्थाई प्रकृति के होते हैं।

Advertisement
First Published - August 20, 2024 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement