facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ESIC ने जून में 21.67 लाख नए सदस्य जोड़े, पिछले साल के मुकाबले 7 फीसदी ज्यादा

Advertisement

जून, 2024 में जुड़ने वाली महिला सदस्यों की संख्या 4.32 लाख है। इसके अलावा, इस दौरान 55 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों का भी ईएसआई योजना के तहत पंजीकरण किया गया है।

Last Updated- August 22, 2024 | 7:49 PM IST
ESIC added 21.67 lakh new members in June, 7 percent more than last year ESIC ने जून में 21.67 लाख नए सदस्य जोड़े, पिछले साल के मुकाबले 7 फीसदी ज्यादा

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने जून, 2024 में अपनी ईएसआई योजना के तहत 21.67 लाख नए कर्मचारियों को जोड़ा है। नियमित वेतन पर रखे गए कर्मचारियों के हाल आंकड़ों के अनुसार, यह एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में लगभग सात प्रतिशत अधिक है।

श्रम मंत्रालय ने बयान में कहा कि ईएसआईसी ने जून, 2023 में 20.27 लाख नए सदस्य जोड़े थे। बयान के अनुसार, जून में जोड़े गए कुल 21.67 लाख कर्मचारियों में से 10.58 लाख कर्मचारी (लगभग 49 प्रतिशत) 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के हैं। जून, 2024 में जुड़ने वाली महिला सदस्यों की संख्या 4.32 लाख है। इसके अलावा, इस दौरान 55 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों का भी ईएसआई योजना के तहत पंजीकरण किया गया है।

Also read: EPFO तीन महीनों में नए आईटी सिस्टम पर शिफ्ट होगा, सर्विसेस होंगी और भी आसान

जून, 2024 में 13,483 नए प्रतिष्ठानों को ईएसआई योजना के सामाजिक सुरक्षा दायरे में लाया गया, जिससे अधिक कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी। यह आंकड़ा स्थायी नहीं है क्योंकि समय के साथ-साथ आंकड़ों में बदलाव आते रहते हैं।

Advertisement
First Published - August 22, 2024 | 7:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement