facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

ESIC: कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने अगस्त में 19.42 लाख नए मेंबर जोड़े

आंकड़ों से पता चलता है कि अगस्त 2023 में कुल 75 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने भी ESI योजना के तहत पंजीकरण कराया है।

Last Updated- October 14, 2023 | 2:25 PM IST
ESIC added 19.42 lakh new members in August

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने अस्थायी पेरोल आंकड़ों के अनुसार अगस्त में 19.42 लाख नए ग्राहक जोड़े। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘ESIC के अनंतिम पेरोल आंकड़ों के अनुसार अगस्त, 2023 में 19.42 लाख नए कर्मचारी जुड़े हैं।’

आंकड़ों के अनुसार अगस्त, 2023 में लगभग 24,849 नए प्रतिष्ठानों को पंजीकृत किया गया है। इस महीने जोड़े गए कुल 19.42 लाख कर्मचारियों में 25 वर्ष की आयु वर्ग तक के 9.22 लाख कर्मचारी हैं। यह आंकड़ा कुल कर्मचारियों का 47.48 प्रतिशत है। इस दौरान महिलाओं का शुद्ध नामांकन 3.73 लाख रहा है।

आंकड़ों से पता चलता है कि अगस्त 2023 में कुल 75 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने भी ESI योजना के तहत पंजीकरण कराया है।

बयान में कहा गया है कि यह दर्शाता है कि ESIC समाज के हर वर्ग तक अपना लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

First Published - October 14, 2023 | 2:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट