facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FTA पर यूरोपीय संघ, ब्रिटेन के साथ जारी बातचीत पटरी पर: सरकारी अधिकारी

Advertisement
Last Updated- January 16, 2023 | 8:59 PM IST
India US trade
इलस्ट्रेशन- अजय मोहंती

भारत की ब्रिटेन (UK) और यूरोपीय संघ (EU) के साथ व्यापक मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर चल रही वार्ता पटरी पर है और दोनों क्षेत्रों के साथ अगले दौर की बातचीत जल्द होगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। भारत ने हाल ही में ब्रिटेन के सथ छठे और यूरोपीय संघ के साथ तीसरे दौर की वार्ता की है।

सरकारी अधिकारी ने कहा, ‘ब्रिटेन के साथ सातवें दौर और यूरोपीय संघ से चौथे दौर की वार्ता जल्द होगी। दोनों व्यापार समझौते सही रास्ते पर हैं।’ दोनों समझौते व्यापक स्तर पर हैं और उनमें वस्तु, सेवा, निवेश, श्रम और पर्यावरण शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों पर समझौता करने वाले देशों में बहुत समानता होनी चाहिए और ये बहुत संवेदनशील मुद्दा है।

ब्रिटेन से वार्ता 13 जनवरी 2022 को शुरू हुई थी। दोनों देशों में द्विपक्षीय व्यापार 2020-21 में 13.2 अरब डॉलर से बढ़कर 2021-2022 में 17.5 अरब डॉलर हो गया है। भारत का 2021-22 में निर्यात 10.5 अरब डॉलर जबकि आयात सात अरब डॉलर रहा।

भारत और EU में प्रस्तावित समझौते पर वार्ता लगभग आठ साल के अंतर के बाद 17 जून 2022 को औपचारिक रूप से बहाल हुई। यूरोपीय संघ के साथ भारत का द्विपक्षीय व्यापार 2021-22 में 43.5 फीसदी बढ़कर 116.36 अरब डॉलर हो गया है।

तरजीही व्यवस्था की सामान्यीकृत प्रणाली (GPS) के तहत अमेरिका से निर्यात लाभों को बहाल करने की मांग पर अधिकारी ने कहा कि अगर अमेरिका इसे बहाल करता है तो भारत इसका स्वागत करेगा। अमेरिका ने 2019 में ये लाभ वापस ले लिए थे।

यह भी पढ़ें : दिसंबर में 12.2 प्रतिशत घटा देश का निर्यात

ईरान द्वारा भारत से चाय और चावल का आयात रोकने के मुद्दे पर एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह अस्थायी मुद्दा है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि कुछ चावल का निर्यात शुरू हुआ है।’

Advertisement
First Published - January 16, 2023 | 8:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement