facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

EU ट्रेड डील से तिरुपुर को बड़ी राहत, परिधान निर्यात में बांग्लादेश से आगे निकलने की उम्मीद

Advertisement

अमेरिका द्वारा लगाए गए अधिक टैरिफ के कारण तिरुपुर को वर्ष 2025 में पहले ही 15,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है

Last Updated- January 26, 2026 | 2:26 PM IST
textile industry

भारत के कपड़ा एवं परिधान उद्योग और ऊनी कपड़ों की बुनाई (निटवेयर) के केंद्र तिरुपुर ने यूरोपीय संघ (ईयू) के व्यापार समझौते का स्वागत किया है जिस पर इस सप्ताह मुहर लगने की उम्मीद है। उद्योग को उम्मीद है कि इस समझौते से यूरोपीय निर्यात में प्रतिद्वंद्वी बांग्लादेश से जल्द ही आगे निकल जाएगा। वहीं अमेरिका के अतिरिक्त 25 प्रतिशत आयात शुल्क (टैरिफ) को संभावित रूप से हटाने के रुख से भारत की वर्ष 2030 तक 9 लाख करोड़ रुपये के निर्यात लक्ष्य को हासिल करने की महत्त्वाकांक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा।

अमेरिका द्वारा लगाए गए अधिक टैरिफ के कारण तिरुपुर को वर्ष 2025 में पहले ही 15,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। भारत की निटवेयर राजधानी को एक बड़ा झटका लगा है क्योंकि अधिक टैरिफ के कारण निर्यातकों को इकाइयों में 30 प्रतिशत तक उत्पादन में कटौती का सहारा लेना पड़ा। तिरुपुर के ऑर्डर वियतनाम, बांग्लादेश और कंबोडिया जैसे प्रतिस्पर्धी देशों में जाने लगे थे जहां मौजूदा टैरिफ के फायदे दिखते हैं। बांग्लादेश, यूरोपीय बाजार में एक प्रमुख खिलाड़ियों में से एक है।

एक सूत्र के अनुसार, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डर लेयेन द्वारा सभी सौदों की जननी कहे जाने वाले यूरोपीय संघ के समझौते को यूरोपीय संसद में एक ही बार में मंजूरी मिलने की संभावना है बजाय इसके कि 27 देशों की प्रत्येक संसद से अलग-अलग मंजूरी मिले। जुलाई में हस्ताक्षरित ब्रिटेन व्यापार समझौते से भी परिधान उद्योग को रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

परिधान निर्यात संवर्धन परिषद (एईपीसी) के अध्यक्ष ए शक्तिवेल ने कहा, ‘अगला दशक भारत के कपड़ा उद्योग के लिए होगा। यूरोपीय संघ और ब्रिटेन के सौदों के साथ, हमें निश्चित रूप से बांग्लादेश की तुलना में बढ़त मिलेगी जो उस बाजार में शुल्क-मुक्त निर्यात के फायदे उठा रहा था। भारत के लिए घरेलू कच्चे माल की आपूर्ति होने का भी लाभ है।’

सबसे कम विकसित देश (एलडीसी) होने के कारण बांग्लादेश को एवरीथिंग बट आर्म्स (ईबीए) पहल के तहत शुल्क-मुक्त, कोटा-मुक्त पहुंच से इस क्षेत्र में लाभ मिला था। शक्तिवेल ने आगे कहा, ‘यूरोपीय बाजार हिस्सेदारी हमारे लिए लगभग 40 प्रतिशत है जबकि अमेरिका की बाजार हिस्सेदारी केवल 30 प्रतिशत है। इसलिए यह सबसे अधिक फायदेमंद होगा।’

तिरुपुर से कपड़े खरीदने वाले कुछ बड़े ब्रांड में प्राइमार्क, वॉलमार्ट, मार्क्स ऐंड स्पेंसर, हेंस ऐंड मॉरित्ज एबी (एचऐंडएम), टॉमी हिलफिगर, एमेजॉन, टीजीएक्स कंपनीज, कोल्स, गैप इंक और टारगेट शामिल हैं।

Advertisement
First Published - January 26, 2026 | 2:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement