facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

यूरोपीय केंद्रीय बैंक ने नीतिगत ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की, तीन साल के निचले स्तर पर आई खुदरा महंगाई

Advertisement

यूरोपीय संघ के 20 सदस्य देशों के लिए मौद्रिक नीति तय करने के लिए ईसीबी की दर निर्धारण परिषद की स्लोवेनिया के लुब्लियाना में हुई बैठक में यह फैसला किया गया।

Last Updated- October 17, 2024 | 6:42 PM IST
Volatility across asset classes after Fed cuts फेड की कटौती के बाद परिसंपत्ति वर्गों में उतार-चढ़ाव

यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ईसीबी) ने खुदरा मुद्रास्फीति के तीन साल के निचले स्तर पर आने के बीच आर्थिक वृद्धि पर ध्यान केंद्रित करते हुए नीतिगत ब्याज दर में गुरुवार को 0.25 प्रतिशत की कटौती कर दी।

यूरोपीय संघ के 20 सदस्य देशों के लिए मौद्रिक नीति तय करने के लिए ईसीबी की दर निर्धारण परिषद की स्लोवेनिया के लुब्लियाना में हुई बैठक में यह फैसला किया गया। नीतिगत दर को 3.5 प्रतिशत से घटाकर 3.25 प्रतिशत कर दिया गया है।

ईसीबी ने जून, 2024 के बाद से प्रमुख ब्याज दर में तीसरी बार कटौती की है। यह मुद्रास्फीति के मोर्चे पर ईसीबी के प्रयासों को मिली सफलता को दर्शाता है।

सितंबर में यूरोपीय संघ की मुद्रास्फीति घटकर 1.8 प्रतिशत पर आ गई। पिछले तीन वर्षों में पहली बार मुद्रास्फीति ईसीबी के दो प्रतिशत के दायरे के भीतर आई है।

ऐसे में विशेषज्ञ पहले से ही उम्मीद जता रहे थे कि ईसीबी की प्रमुख क्रिस्टीन लेगार्ड आर्थिक वृद्धि को तेज करने के लिए नीतिगत दर में कटौती कर सकती हैं।

दूसरी तिमाही में यूरोपीय संघ की वृद्धि दर सिर्फ 0.3 प्रतिशत रही है। ईसीबी ने तीन साल पहले ब्याज दर में बढ़ोतरी शुरू की थी और सितंबर, 2023 में यह चार प्रतिशत के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी।

Advertisement
First Published - October 17, 2024 | 6:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement