facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एक्सपर्ट्स की राय, नई ट्रेड पॉलिसी से ई-कॉमर्स, बैटरी, एग्रीकल्चर उपकरण निर्यात को मिलेगा बढ़ावा

Advertisement
Last Updated- April 04, 2023 | 6:46 PM IST
India US trade

भारत में हाल में घोषित नई विदेशी व्यापार नीति (एफटीपी) 2023 से ई-कॉमर्स, इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी और कृषि उपकरण जैसे क्षेत्रों से निर्यात को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। विशेषज्ञों ने मंगलवार को यह राय जताई।

रुपये में व्यापार को बढ़ावा देने, निर्यात को 2030 तक बढ़ाकर 2,000 अरब डॉलर करने के लिए देश में 31 मार्च को नई विदेश व्यापार नीति लाई गई है।

डेलॉयट इंडिया में अर्थशास्त्री रुमकी मजूमदार ने कहा कि इस नीति में दीर्घकालिक नजरिये से विनिर्माण और निर्यात क्षेत्र पर जोर दिया गया है। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बैटरी, हरित हाइड्रोजन और परिधान समेत अन्य क्षेत्रों को इस नीति से लाभ मिलेगा।

इसके अलावा रुपये में व्यापार को बढ़ावा देने से भी राहत मिलेगी। मजूमदार ने कहा, ‘‘इससे बाहरी झटकों का सामना करने की क्षमता बढ़ेगी और अंतरराष्ट्रीय व्यापार में मोलभाव की क्षमता में भी सुधार आएगा।’’

इंडसलॉ में भागीदार शशि मैथ्यू ने कहा कि जिन अहम क्षेत्रों तक नई नीति का लाभ पहुंचेगा वे हैं ई-कॉमर्स, हरित प्रौद्योगिकी उत्पाद मसलन इलेक्ट्रिक वाहन, कृषि उपकरण आदि।

उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) में आयात-निर्यात की राष्ट्रीय समिति के चेयरमैन संजय बुधिया ने कहा कि नई नीति से व्यापार धारणा को मजबूती मिलेगी और निर्यात में वैश्विक अगुवा बनने का भारत का महत्वाकांक्षी लक्ष्य पाने के प्रयास मजबूत होंगे।

Advertisement
First Published - April 4, 2023 | 6:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement