facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वस्तुओं का निर्यात दूसरी तिमाही में 4.2 प्रतिशत बढ़कर 111.7 अरब डॉलर रहने का अनुमान

Advertisement

एक्जिम बैंक ने कहा कि कुल वस्तु निर्यात और गैर-तेल निर्यात में सकारात्मक वृद्धि पिछली तीन तिमाहियों से बनी हुई है और इसके जारी रहने की उम्मीद है।

Last Updated- August 12, 2024 | 8:08 PM IST
Marine Exports

देश में मजबूत आर्थिक गतिविधियों के साथ कुल वस्तु निर्यात चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 4.2 प्रतिशत बढ़कर 111.7 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। भारतीय निर्यात आयात बैंक (इंडिया एक्जिम बैंक) ने सोमवार को एक रिपोर्ट में कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 की जुलाई-सितंबर तिमाही में गैर-तेल निर्यात 6.26 प्रतिशत बढ़कर 89.8 अरब डॉलर रहने की संभावना है।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘मजबूत आर्थिक गतिविधियों के साथ विनिर्माण और सेवा क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन तथा दुनिया के अन्य देशों में मौद्रिक नीति नरम होने तथा व्यापार भागीदार देशों में मांग संभावनाओं में सुधार से भारत के निर्यात क्षेत्र का प्रदर्शन चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 4.2 प्रतिशत बढ़कर 111.7 अरब डॉलर रहने की संभावना है।’’

उल्लेखनीय है कि 2024-25 की अप्रैल-जून तिमाही में वस्तु निर्यात 109.96 अरब डॉलर रहा था। इसमें कहा गया है कि हालांकि विकसित देशों में आर्थिक मोर्चे पर अनिश्चितता, पश्चिम एशिया संकट के साथ वैश्विक स्तर पर तनाव, वैश्विक आपूर्ति बाधाएं समेत अन्य कारणों से जोखिम भी बना हुआ है।

Also read: Retail Inflation: आर्थिक मोर्चे पर राहत की खबर! 5 साल बाद RBI के टारगेट से नीचे आई खुदरा महंगाई दर

एक्जिम बैंक ने कहा कि कुल वस्तु निर्यात और गैर-तेल निर्यात में सकारात्मक वृद्धि पिछली तीन तिमाहियों से बनी हुई है और इसके जारी रहने की उम्मीद है। एक्जिम बैंक तिमाही आधार पर देश के कुल वस्तु निर्यात और गैर-तेल निर्यात में वृद्धि का पूर्वानुमान जारी करता है। यह तिमाही रिपोर्ट ‘एक्सपोर्ट लीडिंग इंडेक्स’ मॉडल के आधार पर मई, अगस्त, नवंबर और फरवरी के पहले पखवाड़े में जारी की जाती है।

Advertisement
First Published - August 12, 2024 | 8:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement