facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वित्त वर्ष 24 में वस्तुओं का घटेगा निर्यात; लाल सागर संकट, इजराइल-हमास युद्ध का कम दिखेगा असर

Advertisement

लाल सागर संकट के कारण उथल-पुथल के बावजूद फरवरी में भारत से वस्तुओं के निर्यात में 11.9 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई जो पिछले 20 महीनों में सबसे अधिक वृद्धि है।

Last Updated- April 03, 2024 | 9:47 PM IST
Cargo handling increased at major ports, record 795 million tonnes of cargo handled in 2022-23

भारत के निर्यात में लगातार दो वित्त वर्षों तक वृद्धि दर्ज किए जाने के बाद वित्त वर्ष 2023-24 के लिए वस्तुओं के निर्यात में 1 से 1.5 फीसदी की गिरावट आ सकती है। हालांकि मार्च के लिए निर्यात में दो अंकों की दमदार वृद्धि दिखने की संभावना है। व्यापार आंकड़ों के शुरुआती अनुमान से यह जानकारी मिली है। अंतिम आंकड़ों का संकलन अभी जारी है। वाणिज्य विभाग 15 अप्रैल को अंतिम आंकड़े जारी करेगा।

इस मामले से अवगत एक व्यक्ति ने बिज़नेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘वित्त वर्ष 2023 के दौरान भारत ने 451 अरब डॉलर की वस्तुओं का निर्यात किया था। वित्त वर्ष 2024 में संचयी आधार पर थोड़ा संकुचन दिखने की आशंका है। हालांकि मात्रा के लिहाज से भारतीय वस्तुओं की मांग बढ़ने की उम्मीद है। निर्यात में संकुचन की मुख्य वजह जिंसों की कीमतों में गिरावट हो सकती है।’

संचयी आधार पर अप्रैल से फरवरी 2023-24 के दौरान वस्तुओं का निर्यात 395 अरब डॉलर रहा जो एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 3.5 फीसदी कम है।

अप्रैल से फरवरी के दौरान पहले 11 महीनों में से 6 महीनों के दौरान संकुचन दिखा और निर्यात व्यापक तौर पर हर महीने 33 से 34 अरब डॉलर के दायरे में रहा। निर्यात में लगातार वृद्धि का दौर दिसंबर के बाद शुरू हुआ।

लाल सागर संकट के कारण उथल-पुथल के बावजूद फरवरी में भारत से वस्तुओं के निर्यात में 11.9 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई जो पिछले 20 महीनों में सबसे अधिक वृद्धि है। इस दौरान 41.4 अरब डॉलर की वस्तुओं का निर्यात किया गया। सूत्र ने बताया कि मार्च में भी यही रफ्तार जारी रहने की उम्मीद है।

वाणिज्य सचिव सुनील बड़थ्वाल ने पिछले महीने संवाददाताओं से कहा था, ‘हमने सभी अनुमानों को पार कर लिया है। मार्च के आंकड़े भी काफी अच्छे रहने चाहिए। यह निर्यात क्षेत्र में मजबूती को दर्शाता है। यह वित्त वर्ष 2024-25 भी काफी अच्छा रहेगा।’ वस्तुओं के निर्यात में 1 से 1.5 फीसदी के संकुचन का मतलब है कि मार्च में आउटबाउंड शिपमेंट करीब 50 अरब डॉलर हो जाएगा। इस प्रकार यह वित्त वर्ष 2022 के करीब 45 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर जाएगा।

अगर वित्त वर्ष 2023 के लिए कुल निर्यात (वस्तुओं एवं सेवाओं) पर गौर किया जाए तो वृद्धि सकारात्मक रहने की उम्मीद है। अप्रैल से फरवरी के दौरान सेवाओं का निर्यात 314.82 अरब डॉलर रहा जबकि एक साल पहले की अवधि में यह आंकड़ा 294.89 अरब डॉलर रहा था।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने पिछले सप्ताह कहा था कि इजरायल-हमास युद्ध और लाल सागर में व्यवधानों के बावजूद वित्त वर्ष 2024 में भारत का निर्यात ‘सपाट अथवा कुछ धनात्मक’ रहने की उम्मीद है।

उन्होंने बिज़नेस स्टैंडर्ड मंथन कार्यक्रम में कहा था, ‘दो युद्धों और लाल सागर संकट के बावजूद वस्तुओं एवं सेवाओं का निर्यात कुल मिलाकर धनात्मक बना रहेगा। हम साल 2030 तक 2 लाख करोड़ डॉलर का निर्यात करेंगे और इसमें कोई संदेह नहीं है।’

Advertisement
First Published - April 3, 2024 | 9:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement