facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अटके माल ने बढ़ाई चिंता: प​​श्चिम ए​शिया में बढ़ते संघर्ष से निर्यातक चिंतित, सरकार उपाय पर कर रही विचार

Advertisement

पश्चिम एशिया जाने वाला माल घरेलू बंदरगाहों पर जमा हो गया है और लॉजिस्टिक संबंधित चुनौतियां खड़ी हो रही हैं

Last Updated- March 02, 2026 | 11:07 PM IST
Trade
प्रतीकात्मक तस्वीर

पश्चिम एशिया में बढ़ते टकराव के मद्देनजर सरकारी अधिकारियों ने आज बहु-मंत्रालयी सहायता डेस्क स्थापित करने की पहल की है ताकि तनाव की वजह से व्यापार में होने वाले व्यवधान से निर्यातकों और आयातकों को निपटने में मदद मिल सके। सहायता डेस्क का नेतृत्व विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) के एक वरिष्ठ अधिकारी करेंगे।

ताजा भू-राजनीतिक स्थिति की समीक्षा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक में निर्यातकों ने प​श्चिम ए​​शिया के घटनाक्रम को देखते हुए संकट के प्रति आगाह किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया जाने वाला माल घरेलू बंदरगाहों पर जमा हो गया है और लॉजिस्टिक संबंधित चुनौतियां खड़ी हो रही हैं। उन्होंने रमजान का महीना होने के कारण खाद्य पदार्थ के निर्यात में आने वाली कठिनाइयों का भी जिक्र किया। दुबई, दोहा प्रमुख एयर कार्गो हब हैं मगर हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंधों के कारण हवाई मार्ग से भेजे जाने वाली खेप पर भी असर पड़ रहा है।

निर्यात क्षेत्र के एक सूत्र के अनुसार पिछले 24 घंटों से मुंद्रा और जवाहरलाल नेहरू पोर्ट पर पश्चिम एशिया जाने वाले लगभग 3,000 कंटेनर फंसे हुए हैं। शिपिंग कंपनियां चालक दल, कार्गो और जहाजों की सुरक्षा को देखते हुए इस समय ऑर्डर नहीं ले रही हैं।

कंटेनर शिपिंग लाइंस एसोसिएशन (सीएसएलए) के सुनील वासवानी ने भारतीय बंदरगाहों पर फंसे कार्गो की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘अमेरिका को सामान केप ऑफ गुड होप के माध्यम से भेजा जाएगा। मगर सुरक्षा चिंता के कारण पश्चिम एशिया के लिए शिपमेंट रोक दिया गया है।’ उन्होंने कहा कि बंदरगाहों पर लगातार कार्गो पहुंच रहे हैं जिससे वहां भीड़भाड़ बढ़ रही है। बंदरगाह अतिरिक्त जगह प्रदान करने के लिए काम कर रहे हैं।

अमेरिका और इजरायल द्वारा शनिवार को ईरान पर हमला किए जाने और वहां के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), बहरीन, कुवैत और कतर सहित खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों को निशाना बनाते हुए हमले शुरू कर दिए। इससे पूरे प​श्चिम ए​शियाई देशों में टकराव का दायरा काफी बढ़ गया।

वाणिज्य विभाग के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि बैठक में कार्गो आवाजाही पर नजर रखने, अनावश्यक देरी को कम करने और निर्यातकों तथा आयातकों के लिए कागजी कार्यवाही और भुगतान प्रक्रिया को सुगम बनाने पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान हितधारकों के बीच मार्ग और क्षमता विकास, अधिभार और उपकरण उपलब्धता की निगरानी के लिए करीबी, वास्तविक समय में समन्वय बनाए रखने पर सहमति बनी। जल्द खराब होने वाली वस्तुओं, दवाओं और उच्च-मूल्य वाले उत्पादों के निर्यातों की सुविधा के लिए तंत्र पर भी चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता वाणिज्य विभाग के विशेष सचिव सुचिंद्र मिश्रा और विदेश व्यापार महानिदेशालय के महानिदेशक लव अग्रवाल ने की। बैठक में लॉजिस्टिक संचालकों और शिपिंग कंपनियों, वित्त मंत्रालय, पेट्रोलियम मंत्रालय, जहाजरानी मंत्रालय, भारतीय रिजर्व बैंक और निर्यात संवर्धन परिषदों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

Advertisement
First Published - March 2, 2026 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement