facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अफ्रीका, मध्य एशिया, लातिनी अमेरिका के ‘अनछुए’ क्षेत्रों में बढ़ रहा है एक्सपोर्ट: Finance ministry

Advertisement

विश्लेषण से पता चला है कि भारत ने अप्रैल-दिसंबर 2023 के दौरान अफ्रीका, मध्य एशिया, लातिनी अमेरिका और उत्तरी अमेरिका जैसे क्षेत्रों के बिल्कुल नए बाजारों में प्रवेश किया है।

Last Updated- February 25, 2024 | 2:49 PM IST
Finance Ministry
Representative Image

व्यापार को लेकर वैश्विक भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच भारत से वाहनों और सोने के आभूषण जैसे सामानों का निर्यात अफ्रीका, मध्य एशिया, लातिनी अमेरिका और यूरोप के अबतक ‘अनछुए’ क्षेत्रों में बढ़ रहा है।

वाणिज्य मंत्रालय के एक विश्लेषण में यह जानकारी दी गई है। विश्लेषण से पता चला है कि भारत ने अप्रैल-दिसंबर 2023 के दौरान अफ्रीका, मध्य एशिया, लातिनी अमेरिका और उत्तरी अमेरिका जैसे क्षेत्रों के बिल्कुल नए बाजारों में प्रवेश किया है।

बिल्कुल नए बाजारों से आशय ऐसे क्षेत्रों से है, जहां भारत ने अप्रैल-दिसंबर, 2022 के दौरान कोई निर्यात नहीं किया था, लेकिन अप्रैल-दिसंबर, 2023 के दौरान वहां मोटर वाहन, पेट्रोलियम उत्पाद, चीनी, सोना और अन्य कीमती आभूषण जैसी कुछ प्रमुख वस्तुओं का निर्यात उल्लेखनीय रूप से बढ़ गया।

अप्रैल-दिसंबर, 2023 के दौरान बिल्कुल नए बाजारों में इन वस्तुओं का निर्यात 23 करोड़ अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि 2022 की समान अवधि के दौरान कोई निर्यात नहीं हुआ था।

विश्लेषण में कहा गया कि इन वस्तुओं ने मध्य एशिया, अफ्रीका और यूरोपीय क्षेत्रों में बड़ी संख्या में बाजारों पर कब्जा कर लिया है। एक अधिकारी ने कहा कि देश-वार विश्लेषण से भारत के व्यापारिक निर्यात के लिए बाजारों के उल्लेखनीय विविधीकरण का पता चलता है।

Advertisement
First Published - February 25, 2024 | 2:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement