facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मार्च अंत तक निर्यात 435-445 अरब डॉलर पहुंचने की उम्मीदः FIEO

Advertisement
Last Updated- February 17, 2023 | 8:06 PM IST
Scope of relief from exports to India
BS

निर्यातकों के संगठन FIEO ने उम्मीद जताई है कि चालू वित्त वर्ष में देश का निर्यात तीन-पांच फीसदी बढ़कर 435-445 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा। वित्त वर्ष 2021-22 में देश का निर्यात 422 अरब डॉलर रहा था।

भारतीय निर्यातक संगठनों के महासंघ (FIEO) के अध्यक्ष ए शक्तिवेल ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि वैश्विक आर्थिक वृद्धि एवं भू-राजनीतिक हालात में सुधार नहीं होने की स्थिति में आने वाले महीने निर्यात के लिहाज से खासे चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘हालांकि भारत पिछले वित्त वर्ष के निर्यात आंकड़े को पार करने में सफल रहेगा। वित्त वर्ष 2022-23 में वस्तु निर्यात तीन-पांच फीसदी बढ़त के साथ 435-445 अरब डॉलर तक रह सकता है।’ हालांकि लगातार दूसरे महीने में भारत का निर्यात घटकर जनवरी में 32.91 अरब डॉलर पर आ गया। इसके साथ ही अप्रैल-जनवरी अवधि में कुल निर्यात 8.51 फीसदी बढ़कर 369.25 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

निर्यात गतिविधियों को प्रोत्साहन देने में जुटा FIEO 19 फरवरी को अपना 58वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। तीन सप्ताह तक चलने वाले समारोह का समापन दिल्ली में 9-11 मार्च को ‘सोर्सेक्स इंडिया’ के आयोजन के साथ होगा।

Advertisement
First Published - February 17, 2023 | 8:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement