facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Exports: वस्तु, सेवा निर्यात 750 अरब डॉलर से अधिक रहने की उम्मीद- गोयल

Advertisement
Last Updated- March 04, 2023 | 7:45 PM IST
Piyush Goyal

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि देश का वस्तु एवं सेवा निर्यात वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद चालू वित्त वर्ष में 750 अरब डॉलर से अधिक रह सकता है।

वित्त वर्ष 2021-22 में देश का वस्तु निर्यात इतिहास में सबसे ज्यादा 422 अरब डॉलर और सेवा निर्यात 254 अरब डॉलर तक पहुंच गया था। इसके साथ ही वस्तु एवं सेवा का सम्मिलित रूप से निर्यात 676 अरब डॉलर रहा था।

गोयल ने यहां आयोजित ‘रायसीना डायलॉग 2023’ सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘हमने पिछले वित्त वर्ष में वस्तु एवं सेवा निर्यात में 650 अरब डॉलर का आंकड़ा पार किया था। इस साल हम इससे भी बड़े आंकड़े का लक्ष्य बना रहे हैं। हम पिछले साल के आंकड़े को पार कर चुके हैं और अब 750 अरब डॉलर के आंकड़े को पार करने की उम्मीद कर रहे हैं।’

वैश्विक मांग में मंदी आने के कारण भारत का निर्यात लगातार दूसरे महीने जनवरी में 6.6 फीसदी गिरकर 32.91 अरब डॉलर रह गया। इस वित्त वर्ष में अप्रैल से जनवरी के दौरान, वस्तु निर्यात 8.5 फीसदी वृद्धि के साथ 369.25 फीसदी हो गया जबकि सेवा निर्यात के इस दौरान 272 अरब डॉलर रहने का अनुमान है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि वर्ष 2030 तक भारत का वस्तु एवं सेवा निर्यात दो लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच जाएगा। चीन के साथ बढ़ते व्यापार घाटे के बारे में पूछे जाने पर गोयल ने कहा कि सरकार गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के घरेलू विनिर्माण पर जोर दे रही है जिससे आयात घटाने में मदद मिलेगी।

Advertisement
First Published - March 4, 2023 | 7:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement