facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ऑस्ट्रेलिया को होने वाला निर्यात बढ़ा, एक साल पहले हुए ECTA समझौते का मिला फायदा

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के कारोबारियों ने जनवरी से सितंबर के दौरान भारत को होने वाले निर्यात में 15.2 अरब डॉलर के कम शुल्क का दावा किया।

Last Updated- December 29, 2023 | 9:37 PM IST
India, Australia

भारत से ऑस्ट्रेलिया को होने वाले निर्यात उत्पादों में इंजीनियरिंग सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स, परिधान, दवा में इजाफा हुआ है। सरकारी अधिकारियों के अनुसार भारत- ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग व व्यापार समझौते (ECTA) के तहत शुल्कों में मिली छूट के कारण इन वस्तुओं के निर्यात में मुख्य तौर पर इजाफा हुआ है। भारत-ऑस्ट्रेलिया ईसीटीए की शुरुआत एक वर्ष पूर्व 29 दिसंबर, 2022 को हुई थी।

सरकारी अधिकारियों ने बताया कि इस कारोबारी समझौते में जिन उत्पादों को शुल्क में रियायत मिली है, उनका निर्यात बढ़ा है। ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने वक्तव्य में जानकारी दी कि यह व्यापार समझौता लागू होने के बाद ऑस्ट्रेलिया से भारत को होने वाले कृषि निर्यात में 50 फीसदी इजाफा हुआ है। इनमें भेड़ के मांस, समुद्री खाद्य, ब्रॉड बीन्स, सिट्रस और बादाम भी शामिल हैं।

ऑस्ट्रेलिया का औद्योगिक निर्यात भारत को करीब 30 प्रतिशत बढ़ गया है जिसमें खासतौर पर दवा, लकड़ी व कागज और सर्जरी करके कान में लगाई जाने वाली मशीन ‘कोचलियर इंप्लांट’ हैं।

ऑस्ट्रेलिया के कारोबारियों ने जनवरी से सितंबर के दौरान भारत को होने वाले निर्यात में 15.2 अरब डॉलर के कम शुल्क का दावा किया। हालांकि भारत को उम्मीद है कि उसे ऑस्ट्रेलिया वरीयता मार्केट तक पहुंच मुहैया करवाएगा।

ईसीटीए लागू होने से पूर्व भी भेजे जाने वाले 51 प्रतिशत उत्पादों पर ऑस्ट्रेलिया शून्य आयात शुल्क लगाता था और यह 6,500 टैरिफ लाइन से जुड़ा था। समझौते होने के बाद दिसंबर 2022 से 3,185 टैरिफ लाइनों को घटाकर शून्य कर दिया गया। हालांकि कुछ उत्पादों में आयात शुल्क को घटाने में पांच वर्ष का समय लगेगा।

Advertisement
First Published - December 29, 2023 | 9:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement