facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

लगातार दूसरे महीने बढ़ा रूस को निर्यात

Last Updated- December 21, 2022 | 11:59 PM IST
Cathay Cargo

भारत से रूस को होने वाला निर्यात अक्टूबर में लगातार दूसरे महीने बढ़ा है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि मार्च से लगातार 6 महीने तक संकुचन के बाद इसमें तेजी आ रही है। अक्टूबर के दौरान भारत 28 करोड़ डॉलर के वस्तुओं का निर्यात किया, जो एक साल पहले की तुलना में 3.7 प्रतिशत ज्यादा है। सब्जियों, चाय, कॉफी, रसायन के साथ लौह एवं स्टील उत्पादों की मांग बढ़ने के कारण ऐसा हुआ है। इसी तरह सितंबर महीने में वृद्धि करीब 6 प्रतिशत थी। कुल मिलाकर देखें तो चालू वित्त वर्ष के शुरुआती 7 महीनों में देश का निर्यात पिछले साल की समान अवधि की तुलना में करीब 16 प्रतिशत कम हुआ है।

रूस द्वारा 24 फरवरी को यूक्रेन पर आक्रमण के तुरंत बाद रूस को होने वाले निर्यात में लड़खड़ाहट शुरू हो गई थी। अमेरिका की अगुआई में पश्चिमी देशों ने रूस को वैश्विक कारोबार से अलग थलग करने के लिए प्रतिबंध लगा दिए थे। अगर आगे की स्थिति देखें तो व्यापारियों को उम्मीद है कि रूस को होने वाला निर्यात बढ़ेगा क्योंकि लॉजिस्टिक्स से जुड़ी चुनौतियां खत्म हो रही हैं। साथ ही रुपये में कारोबार शुरू होने से कारोबार आसान होगा।

फेडरेशन आफ इंडियन एक्सपोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन (फियो) के महानिदेशक और मुख्य कार्याधिकारी अजय सहाय ने कहा कि 2023 में रूस के साथ व्यापार में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है। सहाय ने कहा, ‘सामान की आवाजाही से संबंधित चुनौतियां कम होनी शुरू हो गई हैं। तुर्की के माध्यम से अतिरिक्त शिपिंग मार्ग पर भी विचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़े: अतिरिक्त व्यय के लिए पर्याप्त राजस्व: निर्मला सीतारमण

इसके अलावा रुपये में कारोबार इस महीने से शुरू होने की संभावना है क्योंकि स्पेशल रुपया वोस्ट्रो खाता पहले ही भारतीय बैंकों में खुल गए हैं, जिससे भुगतान की सुविधा मिल सके। कुछ महीने पहले की तुलना में स्थिति कहीं बेहतर हुई है।’ उन्होंने कहा कि रूस को होने वाले निर्यात को अगले 2-3 महीने में गति मिलने की संभावना है। फियो के अनुमान के मुताबिक भारत एक साल में रूस को 5 अरब डॉलर का निर्यात कर सकता है। यूक्रेन युद्ध के बाद भारत के कारोबारी साझेदार के रूप में रूस का महत्त्व बढ़ रहा है। अब रूस भारत का पांचवां सबसे बड़ा कारोबारी साझेदार है। अप्रैल से अक्टूबर के दौरान भारत के कुल वैश्विक व्यापार में करीब 4 प्रतिशत रूस के साथ हुआ है।

First Published - December 21, 2022 | 11:58 PM IST

संबंधित पोस्ट