facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

EY India: मध्यम अवधि की वृद्धि के लिए बजट में बुनियादी ढांचे और राजकोषीय मजबूती पर ध्यान

Advertisement

राजकोषीय घाटा साल 2020-21 के 9.17 फीसदी से घटकर 2023-23 में 5.6 फीसदी रह गया है।

Last Updated- June 26, 2024 | 9:49 PM IST
Infrastructure

आगामी बजट में भारत की मध्यम अवधि की वृद्धि को बनाए रखने पर जोर दिया जा सकता है। सलाहकार दिग्गज ईवाई इंडिया ने बुधवार को एक रिपोर्ट में कहा कि इसके लिए बुनियादी ढांचे के विस्तार और राजकोषीय मजबूती सुनिश्चित करने पर ध्यान होगा।

इसमें कहा गया है कि भारत ने वर्ष 2023-24 के दौरान 8.2 फीसदी जीडीपी वृद्धि के साथ वापसी के संकेत दिए हैं, जिसके पहले के दो वित्त वर्षों में 9.7 और 7 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई थी। वहीं, इस दौरान राजकोषीय घाटा साल 2020-21 के 9.17 फीसदी से घटकर 2023-23 में 5.6 फीसदी रह गया है।

इसमें कहा गया है कि आगे की स्थिति देखें तो वित्त वर्ष 2024-25 में राजकोषीय रणनीति का लक्ष्य पूंजीगत व्यय और राजकोषीय घाटे के बीच संतुलन बनाए रखने पर होगा। इसमें कहा गया है कि नॉमिनल जीडीपी वृद्धि करीब 11 फीसदी रहने का अनुमान है। ऐसे में बढ़े हुए कर व गैर कर राजस्व के कारण सरकार के पास पर्याप्त राजकोषीय गुंजाइश होगी।

साथ ही इसमें कहा गया है, ‘अतिरिक्त राजकोषीय गुंजाइश का इस्तेमाल राजकोषीय घाटा कम करके सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 5 फीसदी पर लाने के लिए किया जा सकता है। दूसरी तरफ, पूंजीगत व्यय बढ़ाकर जीडीपी का 3.4 फीसदी किए जाने की संभावना है, जिससे वित्त वर्ष 2025 में इसमें 17.5 फीसदी की वृद्धि होगी।’ केंद्र सरकार का मकसद वित्त वर्ष 2026 तक राजकोषीय घाटा कम करके 4.5 फीसदी करना है।

Advertisement
First Published - June 26, 2024 | 9:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement