facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

EY ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया, FY26 में अब 6.7% की दर से बढ़ेगी इकॉनमी

Advertisement

EY ने कहा कि टैरिफ से जुड़ी अनिश्चितताओं और सप्लाई चेन में दिक्कतों को देखते हुए भारत को अपने अंतरराष्ट्रीय व्यापार के पैटर्न और स्ट्रक्चर पर नए सिरे से विचार करने की जरूरत है

Last Updated- September 29, 2025 | 2:08 PM IST
GDP
Representational Image

EY ने वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) के लिए भारत की रीयल सकल घरेलू उत्पाद (GDP) ग्रोथ का अनुमान 6.7 फीसदी कर दिया है, जो पहले 6.5 फीसदी था। ग्रोथ अनुमान में इस बढ़ोतरी के पीछे जून तिमाही की मजबूत ग्रोथ और वस्तु एवं सेवा कर (GST) रिफॉर्म बड़ी वजह हैं।

EY ने अपने ‘इकॉनमी वॉच’ रिपोर्ट सितंबर 2025 में कहा, “FY26 की पहली तिमाही में रीयल GDP ग्रोथ 7.8 फीसदी रही। GST सुधारों से मांग में इजाफा हुआ है, जबकि वैश्विक चुनौतियां भारत के निर्यात को प्रभावित कर रही हैं। इन हालातों के बावजूद हम FY26 में भारत की सालाना रीयल GDP ग्रोथ 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाते हैं।”

जून तिमाही में 7.8 फीसदी की GDP ग्रोथ रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की अगस्त 2025 की मौद्रिक नीति बैठक में की गई 6.5 फीसदी की ग्रोथ के अनुमान से बेहतर है।

यह भी पढ़ें: RBI MPC बैठक आज से, दिवाली से पहले मिलेगा सस्ते कर्ज का तोहफा या करना होगा इंतजार?

बाजार डायवर्सिफाई करने की जरूरत

EY ने कहा कि टैरिफ से जुड़ी अनिश्चितताओं और सप्लाई चेन में दिक्कतों को देखते हुए भारत को अपने अंतरराष्ट्रीय व्यापार के पैटर्न और स्ट्रक्चर पर खासकर अमेरिका और चीन के साथ नए सिरे से विचार करने की जरूरत है।

EY इंडिया के मुख्य नीति सलाहकार डीके श्रीवास्तव ने कहा, “भारत का निर्यात और आयात काफी हद तक अमेरिका और कुछ हद तक चीन पर निर्भर है। भारत को अपने निर्यात और आयात स्रोतों को विविध बनाना चाहिए और ब्रिक्स देशों में अवसर तलाशने चाहिए, ताकि अमेरिका और चीन पर निर्भरता कम हो सके।”

GST 2.0 से ऑटो, कृषि क्षेत्र को लाभ

इस महीने लागू GST 2.0 में दरों को 5%, 18% और विशेष दर 40% पर संशोधित किया गया। इसके कई क्षेत्रों जैसे ऑटोमोबाइल, स्वास्थ्य और वस्त्र उद्योग को लाभ मिलने की संभावना है।

श्रीवास्तव ने कहा, “नए टैक्स स्ट्रक्चर से कुछ वस्तुओं की कीमतों में अच्छी खासी कमी आई है। जिन क्षेत्रों को बड़ा फायदा हुआ है उनमें वस्त्र, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, स्वास्थ्य और अधिकांश खाद्य वस्तुएं शामिल हैं। ये रोजगार पैदा करने वाले क्षेत्र हैं, जहां कम कीमत के बड़ा लाभ मिल सकता है।”

उन्होंने आगे कहा, “उत्पादन के आउटलुक से देखें तो उर्वरक, कृषि मशीनरी और रिन्युएबल एनर्जी क्षेत्रों को भी लाभ होगा। इन क्षेत्रों में किसानों को कम इनपुट लागत का फायदा मिलेगा। शुरुआती चरण में कुछ शार्ट टर्म असर रेवेन्यू पर दिख सकता है।” ईवाई का मानना है कि टैक्स के बाद कीमतों में पर्याप्त कमी के साथ मांग बढ़ेगी और इससे ​आ​खिरकार रेवेन्यू घाटा पूरा हो जाएगा।

Advertisement
First Published - September 29, 2025 | 2:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement