facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

EY की रिपोर्ट में अनुमान, जेनरेटिव एआई का GDP में बढ़ेगा योगदान

Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है कि अकेले 2029-30 में ही जेनएआई भारत की जीडीपी में 359 अरब डॉलर से लेकर 438 अरब डॉलर तक का अतिरिक्त योगदान करने की क्षमता रखती है।

Last Updated- December 17, 2023 | 10:12 PM IST
The Achilles heel of Generative AI

जेनरेटिव एआई (जेन एआई) अगले सात साल के दौरान भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में संभावित रूप से 1.2 लाख करोड़ डॉलर से लेकर 1.5 लाख करोड़ डॉलर तक जोड़ सकती है। ईवाई की एक हालिया रिपोर्ट में यह अनुमान जताया गया है।

‘एआईडिया ऑफ इंडिया : भारत के डिजिटल रूपांतरण को रफ्तार देने में जेनरेटिव एआई की क्षमता’ शीर्षक वाली इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अकेले वित्त वर्ष 2029-30 में ही जेनएआई भारत की जीडीपी में 359 अरब डॉलर से लेकर 438 अरब डॉलर तक का अतिरिक्त योगदान करने की क्षमता रखती है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की जीडीपी पर जेनएआई के कुल प्रभाव का लगभग 69 प्रतिशत कारोबारी सेवाओं (आईटी, कानूनी, परामर्श, आउटसोर्सिंग, मशीनरी और उपकरणों के किराये आदि सहित), वित्तीय सेवाओं, शिक्षा, खुदरा और स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्रों की तरफ से होने की उम्मीद है।

EY India के प्रौद्योगिकी सलाहकार प्रमुख महेश मखीजा ने कहा कि संगठन डिजिटल रूपांतरण के लिए तेजी एआई-फर्स्ट का दृष्टिकोण अपना रहे हैं, जिसका लक्ष्य ग्राहक जुड़ाव बढ़ाना, उत्पादकता में वृद्धि करना और इनोवेटिव फाउंडेशन मॉडल तथा एआई-फर्स्ट समाधानों का इस्तेमाल करते हुए डिजिटल क्षमता प्रदान करने में अधिक सक्रियता हासिल करना है।

रिपोर्ट में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि भारत में तकरीबन 75 प्रतिशत कारोबार जेन एआई के लाभों का उपयोग करने के लिए निम्न से मध्य स्तर की तत्परता जता रहे हैं।

Advertisement
First Published - December 17, 2023 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement