facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

खुदरा महंगाई दर के नीचे आने से ब्याज दरों में और वृद्धि की जरूरत घटी : S&P

Advertisement

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) बुधवार को नीतिगत दरों पर अपने निर्णय की घोषणा करेगी।

Last Updated- February 07, 2023 | 12:59 PM IST
India Inflation

S&P ग्लोबल रेटिंग्स मानना है कि भारत में मुख्य महंगाई में क्रमिक आधार पर लगातार कमी आ रही है, ऐसे में 6.25 फीसदी के ऊंचे स्तर तक पहुंच चुकी नीतिगत दर में और वृद्धि की जरूरत सीमित रह गई है।

भारतीय रिजर्व बैंक रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में आई अड़चनों की वजह से पिछले साल मई से रीपो दर में 2.25 फीसदी की वृद्धि कर चुका है। रीपो दर इस समय 6.25 फीसदी है। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) बुधवार को नीतिगत दरों पर अपने निर्णय की घोषणा करेगी।

S&P की रिपोर्ट में कहा गया है, ‘भारत में मुख्य महंगाई लंबे समय उच्चस्तर पर रहने के बाद 2022 की दूसरी छमाही से नीचे आ रही है। वहीं नीतिगत दरें पहले ही 6.25 फीसदी के ऊंचे स्तर पर हैं।’ रिजर्व बैंक को खुदरा महंगाई को छह फीसदी (दो फीसदी ऊपर या नीचे) के स्तर पर रखने की जिम्मेदारी मिली हुई है।

यह भी पढ़ें : व्यापार और तकनीक परिषद के तहत बनेंगे 3 कार्यसमूह

रूस-यूक्रेन युद्ध जैसे बाहरी कारकों से खुदरा महंगाई लगातार 11 माह तक रिजर्व बैंक के संतोषजनक स्तर से ऊपर रही थी। नवंबर, 2022 में खुदरा महंगाई छह फीसदी से नीचे आई थी। दिसंबर में यह और घटकर 5.72 फीसदी के स्तर पर आ गई।

Advertisement
First Published - February 7, 2023 | 12:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement