facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

FAO Food Price Index: लगातार 12वें महीने खाने की चीजों के वैश्विक दाम गिरे

Advertisement
Last Updated- April 07, 2023 | 7:37 PM IST
domestic food market growth

संयुक्त राष्ट्र खाद्य एजेंसी का विश्व मूल्य सूचकांक (वर्ल्ड प्राइस इंडेक्स) मार्च में लगातार 12वें महीने गिरा है और यह एक साल पहले रूस द्वारा यूक्रेन में हस्तक्षेप किए जाने के उच्च स्तर की तुलना में 20.5 प्रतिशत कम है।

खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) मूल्य सूचकांक में उन जिंसों पर नजर रखी जाती है, जिनका वैश्विक स्तर पर कारोबार होता है।

एजेंसी ने कहा कि यह सूचकांक पिछले महीने 126.9 पर रहा, जो फरवरी में 129.7 अंक पर था। यह जुलाई 2021 के बाद का न्यूनतम स्तर है।

FAO ने कहा है कि पर्याप्त आपूर्ति, आयात मांग में कमी और काला सागर होकर यूक्रेन के अनाज के सुरक्षित निर्यात के समझौते की वजह से कीमतों में कमी आई है।

रोम स्थित एजेंसी ने कहा है कि सूचकांक में गिरावट से मोटे अनाज, तेल और डेरी उत्पादों के कम दाम का पता चलता है, जबकि चीनी और मांस की कीमत में बढ़ोतरी हुई है।

Advertisement
First Published - April 7, 2023 | 7:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement