facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

देश में FDI अप्रैल-जून तिमाही में 34 प्रतिशत घटकर 10.94 अरब डॉलर पर पहुंचा

Advertisement

इससे पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में देश में 16.59 अरब डॉलर का FDI आया था।

Last Updated- August 27, 2023 | 5:51 PM IST
Maharashtra is the first choice of foreign investors, received FDI worth Rs 1.13 lakh crore in just six months विदेशी निवेशकों की पहली पसंद महाराष्ट्र, सिर्फ छह महीने में मिला 1.13 लाख करोड़ रुपये का FDI

देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) फ्लो चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 34 प्रतिशत घटकर 10.94 अरब डॉलर रहा है। सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में FDI फ्लो 16.58 अरब डॉलर रहा था। जनवरी-मार्च, 2023 तिमाही में भी FDI 40.55 प्रतिशत घटकर 9.28 अरब डॉलर पर रह गया था। उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (DPIIT) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

चालू वित्त वर्ष में अप्रैल, मई और जून में विदेश से निवेश घटकर क्रमश: 5.1 अरब डॉलर, 2.67 अरब डॉलर और 3.16 अरब डॉलर रह गया। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा क्रमश: 6.46 अरब डॉलर, 6.15 अरब डॉलर और 3.98 अरब डॉलर था। कुल FDI जून तिमाही में 21.4 प्रतिशत घटकर 17.56 अरब डॉलर रह गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 22.34 अरब डॉलर था। कुल FDI में इक्विटी प्रवाह, पुनर्निवेशित आय और अन्य पूंजी शामिल है।

Also read: FPI के निवेश की रफ्तार पड़ी सुस्त, अगस्त में अबतक शेयरों में डाले 10,689 करोड़ रुपये

आंकड़ों से पता चलता है कि मॉरीशस, सिंगापुर, अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से समीक्षाधीन अवधि में FDI घटा है। कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर, ट्रेडिंग, दूरसंचार, वाहन, फार्मा और रसायन जैसे क्षेत्रों में FDI कम रहा है। हालांकि सेवा, निर्माण गतिविधियों, निर्माण विकास और विकास एवं धातुकर्म उद्योग में FDI बढ़ा है।

राज्यवार आंकड़ों में जून तिमाही में सबसे ज्यादा 4.46 अरब डॉलर का FDI महाराष्ट्र में आया है, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में आए 5.24 अरब डॉलर से कम है। अप्रैल-जून 2023 के दौरान केमैन आइलैंड्स और साइप्रस से निवेश काफी कम होकर क्रमश: 7.5 करोड़ डॉलर और 60 लाख डॉलर रह गया। हालांकि नीदरलैंड, जापान और जर्मनी से FDI बढ़ा है।

Advertisement
First Published - August 27, 2023 | 3:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement