facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिका चिप एक्ट से भारत को नुकसान का डर, बताया WTO के प्रावधानों का उल्लंघन

Advertisement
Last Updated- April 01, 2023 | 12:07 AM IST
India fears the US Chips Act may put it in disadvantage

भारत ने अमेरिका के 280 अरब डॉलर के ‘चिप फॉर अमेरिका’ कार्यक्रम पर आपत्ति उठाई है। भारत का दावा है कि इससे विश्व व्यापार संगठन (WTO) के प्रावधानों का उल्लंघन होता है और इससे विनिर्माण की प्रतिस्पर्धा को नुकसान होगा।

अमेरिका की व्यापार नीति समीक्षा के दौरान हाल में नई दिल्ली ने यह सवाल उठाया और अमेरिका से CHIPS Act को लेकर स्पष्टीकरण देने को कहा है।

भारत ने कहा, ‘यह (चिप एक्ट) वैश्विक प्रतिस्पर्धी विनिर्माताओं को लाभ की स्थिति से बाहर कर देगा। प्रस्तावित कदम उठाए जाने से खासकर विकासशील दुनिया के लोगों को इस क्षेत्र में एक समान काम करने की स्थिति नहीं रह जाएगी।’

इसे लेकर चीन ने भी आपत्ति जताई है। बीजिंग ने कहा, ‘चीन ने पाया है कि अमेरिका लगातार कई साल से विभिन्न मौकों पर अन्य सदस्यों की सब्सिडी नीतियों की आलोचना करता रहा है। यह साफ किया जाना चाहिए कि क्या अमेरिका का लंबे समय से चल रहा यह रुख बदल गया है।’ बहरहाल अमेरिका ने आरोपों का खंडन किया है।

इसके जवाब में अमेरिका ने कहा कि WTO समझौतों के तहत अमेरिकी प्रतिबद्धता और अमेरिका के कानून के मुताबिक वह काम कर रहा है।

उसने कहा, ‘अमेरिका इस सवाल की व्याख्या से असहमत है। अन्य WTO सदस्यों की तरह अमेरिका भी विश्व व्यापार संगठन के समझौते का पालन करते हुए व्यापार को समर्थन देता है। अमेरिका 2 उल्लिखित अधिनियमों के मामले में इस तरीके से प्रशासित करने को इच्छुक है, जो विश्व व्यापार समझौते के तहत हो और अमेरिका की प्रतिबद्धताओं के व कानूनों के अनुरूप हो।’

Advertisement
First Published - April 1, 2023 | 12:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement