facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Fertilizer Import: जनवरी में भारत का उर्वरक आयात 3.9 फीसदी बढ़ा

Advertisement

आंकड़ों में दर्शाया गया है कि इस साल जनवरी के दौरान घरेलू उर्वरक उत्पादन भी बढ़कर 39.14 लाख टन हो गया, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 32.16 लाख टन रहा था।

Last Updated- February 27, 2023 | 4:24 PM IST
availability of fertilizers at affordable prices despite recent geo-political situations due to Russia - Ukraine war

देश का उर्वरक आयात इस साल जनवरी में एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 3.9 फीसदी बढ़कर 19.04 लाख टन हो गया। उर्वरक मंत्रालय के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। देश ने जनवरी, 2022 के दौरान 18.33 लाख टन उर्वरकों का आयात किया था।

ताजा आंकड़ों के अनुसार, 19.04 लाख टन के कुल आयात में 10.65 लाख टन यूरिया, 5.62 लाख टन डाय-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी), 1.14 लाख टन म्यूरेट ऑफ पोटाश (एमओपी) और 1.63 लाख टन मिश्रित उर्वरक शामिल है। पिछले साल के इसी महीने में देश ने 12.48 लाख टन यूरिया, 2.45 लाख टन डीएपी और 3.40 लाख टन एमओपी का आयात किया था। इसमें एमओपी का आयात कृषि और औद्योगिक उपयोग दोनों के लिए ही हुआ था।

आंकड़ों में दर्शाया गया है कि इस साल जनवरी के दौरान घरेलू उर्वरक उत्पादन भी बढ़कर 39.14 लाख टन हो गया, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 32.16 लाख टन रहा था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में उर्वरक कीमतों में गिरावट का रुख है। इस साल जनवरी में यूरिया की कीमतें (माल ढुलाई के बाद) 44.26 फीसदी घटकर 500 डॉलर प्रति टन रह गईं, जो एक साल पहले की समान अवधि में 897 डॉलर प्रति टन थीं। इसी तरह इस साल जनवरी में डीएपी की वैश्विक कीमतें 26.28 फीसदी घटकर 679 डॉलर प्रति टन, फॉस्फोरिक एसिड 11.65 फीसदी घटकर 1,175 डॉलर प्रति टन और अमोनिया की दर लगभग 17.42 फीसदी घटकर 929 डॉलर प्रति टन रह गई।

इस साल जनवरी में गंधक (सल्फर) की कीमत भी एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 52.51 फीसदी घटकर 161 डॉलर प्रति टन रह गई। हालांकि, इस साल जनवरी में एमओपी की वैश्विक कीमत करीब 32.58 फीसदी बढ़कर 590 डॉलर प्रति टन हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 445 डॉलर प्रति टन थी। यहां तक कि रॉक फास्फेट की कीमत भी जनवरी में करीब 68.06 फीसदी बढ़कर 242 डॉलर प्रति टन हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 144 डॉलर प्रति टन थी।

Advertisement
First Published - February 27, 2023 | 4:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement