facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FICCI के अध्यक्ष ने कहा, भारत के बिना वृद्धि के बारे में नहीं सोच सकती कोई वैश्विक कंपनियां

Advertisement
Last Updated- April 12, 2023 | 11:32 AM IST
FICCI

सरकार द्वारा किए गए सुधारों और देश में कारोबार सुगमता की स्थिति को बेहतर करने के प्रयासों के बीच भारत एक अवसरों की भूमि के रूप में उभरा है। उद्योग मंडल फिक्की के अध्यक्ष सुभ्रकांत पांडा ने यह बात कही है।

फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के अध्यक्ष ने कहा कि भारत आज जहां है, उसके कुछ कुछ कारक हैं। इनमें एक वजह यह है कि कोविड-19 महामारी के दौरान भी भारत में सुधार जारी रहे।

पांडा ने कहा, ‘‘आप अपनी योजनाओं में भारत के बिना वृद्धि के बारे में नहीं सोच सकते। यह उतना ही सरल है। लेकिन अगर मैं उसपर थोड़ा और विस्तार से कहूं, तो दुनिया में और कहां आपको ऐसा अवसर मिलेगा जहां आपके पास न केवल एक व्यापक एकीकृत घरेलू बाजार है, बल्कि ऐसे संसाधन भी हैं जिनके जरिये न केवल घरेलू बाजार, बल्कि निर्यात के लिए भी उत्पादन किया जा सकता है।’’

पांडा ने पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत में कहा, ‘‘यहां भारत एक विशिष्ट प्रस्ताव की पेशकश करता है। चाहे आप एक बड़ी वैश्विक कंपनी हैं या एक स्थानीय इकाई, आप भारत के बिना अपने कारोबार को बढ़ाने के बारे में नहीं सोच सकते।’’

पांडा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक की वार्षिक बैठक के सिलसिले में भारत के उद्योगपतियों के फिक्की के प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था महामारी के प्रभाव से पूरी तरह उबर चुकी है। लेकिन वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुस्ती और विकसित अर्थव्यवस्थाओं में ऊंची मुद्रास्फीति का भारत पर असर पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि कारोबार सुगमता की वजह से भारत आज वैश्विक स्तर पर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने को तैयार है।

Advertisement
First Published - April 12, 2023 | 11:32 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement