facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वित्तमंत्री सीतारमण ने की पारदर्शी वैश्वीकरण की पहल, बोली- भारत में करिए मैन्युफैक्चरिंग, हमने लाई है प्रोत्साहन योजना

Advertisement
Last Updated- April 11, 2023 | 3:44 PM IST
Make globalization more transparent: FM Sitharaman in US

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि भारत वैश्वीकरण से हुए लाभ को पलटने की बात नहीं कह रहा है बल्कि उसे और पारदर्शी बनाने को कह रहा है।

सीतारमण ने अमेरिकी शोध संस्थान पीटरसन इंस्टिट्यूट फॉर इंटरनैशनल इकनॉमिक्स के कार्यक्रम में एक सवाल के जवाब में कहा, ‘हमारा यह नहीं कहना है कि हमें वैश्वीकरण के लाभ को पलट देना है। हमारा कहना है कि वैश्वीकरण को और अधिक पारदर्शी बनाया जाए।’

उन्होंने कहा, ‘भारत बहुत लंबे समय से यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है कि उसका विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) क्षेत्र आगे बढ़े। हमें बड़ी भूमिका निभानी है। हम उन अंतिम उपभोक्ता वस्तुओं का भी आयात नहीं कर रहे हैं, जिनका विनिर्माण करने में हम सक्षम हैं। हालांकि, जब मूल्य के स्तर पर विसंगतियां या मूल्य प्रतिस्पर्धा आपके खरीद निर्णय को प्रभावित करती है, तो आप उन वस्तुओं को खरीदना समाप्त कर देते हैं जिनका आप उत्पादन कर सकते हैं क्योंकि वे कहीं अधिक सस्ती पड़ती हैं।’

सीतारमण ने कहा, ‘…जब आपको लगता है कि आयात सस्ता है, आप उत्पादन करने में दिलचस्पी नहीं दिखाते। लेकिन अब हम अवसर देख रहे हैं। इसमें एक अवसर उपभोक्ता के दृष्टिकोण से है और यह पर्याप्त क्रय शक्ति के साथ भारत में है।’

उन्होंने कहा, ‘इसीलिए घरेलू बाजार की जरूरतों को पूरा करना ही स्वयं में आकर्षक हो सकता है।’

सीतारमण ने कहा, ‘यह सिर्फ एक पहलू है। इसका दूसरा पहलू यह है कि जहां आपको लगता है कि मूल्य श्रृंखला को भारत लाया जाए, आइये और भारत में विनिर्माण कीजिए। न केवल भारत के लिये बल्कि दुनिया को निर्यात के लिये भी विनिर्माण कीजिए। इसके लिये हम उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना लाए हैं। यह 13 क्षेत्रों के लिए है, जो प्राथमिकता वाले क्षेत्र हैं, उभरते क्षेत्र हैं और जहां भारत पहले उत्पादन नहीं करता था।’

Advertisement
First Published - April 11, 2023 | 3:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement